गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर के मुख्य गेट से मंदिर में धारदार हथियार लेकर घुसने की कोशिश में सुरक्षा कर्मियों पर हमला करने वाले आरोपी मुर्तजा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि मुर्तजा के हमले में पीएसी के दो जवान घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी मुर्तजा वर्ष 2015 में आईआईटी मुंबई से केमिकल इंजीनियरिंग कर चुका है। वह रविवार शाम धारदार हथियार लेकर ‘अल्लाह हू अकबर’ का नारा लगाते हुए गोरखनाथ मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था।
Read also: धार्मिक नारा लगाकर Yogi Adityanath के गोरखनाथ मंदिर पर हमला,मची अफरातफरी
इस दौरान वहां तैनात पीएसी के जवानों ने उसे रोकने की कोशिश, जिस पर उसने उनपर हमला बोल दिया। इस हमले में पीएसी के दो जवान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

