गूगल शामिल करने जा रहा चार स्टेडिया प्रो गेम्स, जानें क्या होगी कीमत और अन्य डिटेल्स

टेक्नोलॉजीगूगल शामिल करने जा रहा चार स्टेडिया प्रो गेम्स, जानें क्या होगी...

Date:


गूगल शामिल करने जा रहा चार स्टेडिया प्रो गेम्स, जानें क्या होगी कीमत और अन्य डिटेल्स

नए साल में गूगल के गेम स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्टेडिया प्रो के कलेक्शन में चार नए गेम्स शामिल किए जाएंगे. 9 टू 5 गूगल की रिपोर्ट के मुताबिक, इन गेम्स में ऐरी एंड सीक्रेट ऑफ सीजन्स, फिगमेंट, एफ1 2020 और हॉटलाइन मियामी शामिल होंगे.

फिगमेंट की कीमत 19.99 डॉलर यानि कि 1470.68 रुपये है, हालांकि इस पर अभी डिस्काउंट है, जिसके चलते इसकी कीमत 11.99 डॉलर यानि कि 882.12 रुपये है. इस सीरीज में एफ1 2020 की कीमत सबसे अधिक यानि कि 59.99 डॉलर है, जो कि भारतीय मुद्रा के हिसाब से 4413.52 बैठती है. हालांकि यह अभी 29.99 डॉलर या 2206.39 रुपये में उपलब्ध है. इनके अलावा, ऐरी एंड सीक्रेट ऑफ सीजन्स और हॉटलाइन मियामी की कीमत क्रमश: 39.99 डॉलर (2942.10 रुपये) और 9.99 डॉलर (734.97 रुपये) है.

इस वक्त स्टेडिया प्रो के सब्सक्रिप्शन के हिस्से के रूप में 30 से अधिक गेम्स उपलब्ध हैं, जिसकी कीमत करीब-करीब 740 रुपये है. गूगल स्टेडिया के आने के समय जिन 12 गेम्स की पुष्टि की गई थी, उनमें असेसिन्स क्रीड ओडीसे, डेस्टिनी 2: द कलेक्शन, जिल्ट, जस्ट डांस 2020, काइन, मोर्टल कॉम्बेट 11, रेड डेड रीडेम्प्शन 2, थम्पर, टॉम्ब राइडर : डेफीनिटिव एडिशन, राइज ऑफ द टॉम्ब राइडर, शैडो ऑफ द टॉम्ब राइडर : डेफीनिटिव एडिशन और सामोराई शोडाउन थे. बाद में जोड़े गए गेम्स में अटैक ऑन टाइटन : फाइनल बेटल 2, फार्मिग सिमुलेटर 2019, फाइनल फैंटेसी एक्सवी, फुटबाल मैनेजर 2020, ग्रिड 2019, मेट्रो एक्सोडस, एनबीए 2के20, रेज 2, ट्रायल्स राइजिंग और वॉल्फेंस्टीन : यंगब्लड हैं.

गूगल की गेम्स स्ट्रीमिंग सर्विस पिक्सल स्मार्टफोन्स के साथ-साथ पिक्सल स्लेट, एसर क्रोमबुक टैब 10 और एचपी क्रोमबुक एक्स2 जैसे क्रोम ओएस टैबलेट्स पर भी सपोर्ट करती है. यह अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा, आयरलैंड, फ्रांस, इटली, स्पेन और नीदरलैंड्स समेत 14 देशों में उपलब्ध है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...