लारेंस गैंग ने की राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या

नेशनललारेंस गैंग ने की राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह...

Date:

आज जयपुर में राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या का आरोप लारेंस गैंग से जुडे गैंगस्टर रोहित गोदारा पर लगा है। सुखदेव सिंह गोगामेडी ने करणी सेना संगठन में विवाद के बाद राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से अलग संगठन बनाया था। आज मंगलवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने गोगामेड़ी के घर में घुसकर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। जिसमें उनको अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। लारेंस गैंग के गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोगामेड़ी को जयपुर में मंगलवार को दिनदहाड़े गोली मार दी गई आनन-फानन में गोगामेड़ी को मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लारेंस गैंग से जुडे गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी ली है। गोगामेड़ी के साथ घटना के दौरान मौजूद रहे अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गोगामेड़ी की हत्या के बाद उनके संगठन से जुडे़ लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

कौन है गैंगस्टर रोहित गोदारा? जिसने ली हत्या की जिम्मेदारी

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद राजस्थान में उबाल है। राजधानी जयपुर, सीकर, चूरू, कोटा सहित कई जिलों में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कोटा सिटी एसपी कार्यालय परिसर में घुसकर हंगामा किया।
कोटा में श्री करणी सेना जिलाध्यक्ष अभिनव सिंह हाड़ा ने कहा, “जिन बदमाशों ने राजपूत समाज के नेतृत्वकर्ता गोगामेड़ी की हत्या की, उन अपराधियों का एनकाउंटर किया जाए। हत्यारोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए। ताकि उनकी पीढ़ियां तक याद रखे।”

गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल

लारेंस गैंग से जुडे गोल्डी बरार के रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया, जो वायरल है। रोहित गोदारा ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा- “राम राम, सभी भाइयों को मैं रोहित गोदारा कपूरीसर, गोल्डी बरार। भाइयों आज यह जो सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या हुई है, इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी हम लेते हैं। यह हत्या हमने करवाई है। भाइयों मैं बताना चाहता हूं कि ये हमारे दुश्मनों से मिलकर उनका सहयोग कर रहा था। उनको मजबूत करने का काम कर रहा था। रही बात दुश्मनों की, तो वह अपने घर की चौखट पर अर्थी तैयार रखें। जल्दी उनसे मुलाकात होगी।” पुलिस वायरल हो रहे इस पोस्ट को भी खंगाल रही है।
पुलिस के मुताबिक, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का जयपुर के श्याम नगर जनपथ पर घर है। आज मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे दो बदमाश उनके घर में घुसे। गोगामेड़ी को देखते ही उन लोगों ने फायरिंग कर दी। गोगामेड़ी को चार गोली लगी। सूचना पर श्याम नगर पुलिस मौके पर पहुंची।

स्कूटी छीनकर फरार हुए हमलावर

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने एक राहगीर को गोली मारकर स्कूटी छीन ली। स्कूटी से हमलावर फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी है। आसपास के सीसीटीवी पुटेज खंगाले जा रहे हैं।
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी लंबे समय से राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े थे। उन्होंने करणी सेना संगठन में विवाद के बाद राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से संगठन बनाया था।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने हत्या पर जताया दुख

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने गोगामेड़ी की हत्या पर दुख जताया है। शेखावत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “इस घटना से स्तब्ध हूं। मैंने पुलिस कमिश्नर से बात की है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को कहा है।” गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि BJP सरकार के शपथ लेते ही राज्य को अपराधमुक्त करना हमारी अग्रणी प्राथमिकता में है।

क्या कहती है पुलिस?

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसेफ ने बताया कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर गोली चलाने वाले मुलताई शाहपुरा निवासी एक बदमाश नवीन सिंह शक्तावत था। उसकी भी मौत हो गई है। नवीन जयपुर में कपड़े का व्यापारी करता था। पुलिस के पास आरोपियों और घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज है। मौके से भागने वाले दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...