Gold – Sliver Price Today in Meerut: सोना चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल,आज ये है मेरठ का सराफा भाव

मेरठ रीजनGold - Sliver Price Today in Meerut: सोना चांदी के दामों में...

Date:

मेरठ। आज सोना चांदी की कीमत में जबरदस्त उछाल आया। मेरठ में 24 कैरेट सोने का भाव 55 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से ऊपर पहुंच गया है। वहीं चांदी का भाव भी इस समय 64 हजार रुपये प्रति किग्रा से अधिक पर पहुंच गया है। आज मेरठ में कारोबारी सत्र की शुरूआत में 24 कैरेट सोना का भाव 57,610 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 1,990 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़ोत्तरी हुई।  वहीं चांदी के भाव की बात करें तेा आज इसके दाम में 2230 रुपये प्रति किग्रा की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। आज मेरठ में चांदी का भाव 64,750 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गया। सोने की कीमत में तेजी पिछले दो दिन से जारी है। इससे पहले 14 जुलाई 2022 को 24 कैरेट सोने का भाव 55,620 रुपये प्रति दस ग्राम था।

Read also: Uttarakhand Accident: केदारनाथ से लौट रहे मेरठी युवकों की कार खाई में गिरी,बचाव अभियान जारी

यानी 14 जुलाई को सोना 1,920  रुपये अधिक महंगा हुआ था। उससे पहले 13 जुलाई 2022 को भी सोने की कीमत में 1860 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। इस दिन सोने के दाम 53,700 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गए थे। कुछ ऐसा ही हाल चांदी का भी रहा था। 14 जुलाई 2022 को चांदी का भाव 2160 रुपये प्रति किग्रा तक बढ़ गया। इस बढ़ोत्तरी के साथ चांदी की कीमत 62,520 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गई थी। उससे पहले 13 जुलाई 2022 को चांदी का भाव 2090 प्रति किग्रा बढ़ा था। जिसके बाद दाम 60,360    प्रति किग्रा पर पहुंच गए थे। पिछले तीन दिन से लगातार सोना चांदी की कीमतों में बढ़ोत्तरी का सिलसिला जारी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related