Gold Silver Price: सोना चांदी के भाव में आज आई नरमी, ये है सराफा बाजार भाव

बिज़नेसGold Silver Price: सोना चांदी के भाव में आज आई नरमी, ये...

Date:

मेरठ। आज कारोबारी सत्र की शुरूआत में सोना चांदी के भाव में नरमी आई है। आज सोना और चांदी दोनों कीमती धातुओं के दाम धराशाही हो गए। सोना आज शुक्रवार को जहां 50 रुपये तक सस्ता हुआ। वहीं चांदी के दाम में 630 रुपये प्रति किग्रा की कमी आई है। आज मेरठ सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना का भाव 50 रुपये की कमी के बाद 52,210 पर है। जबकि 99 प्रतिशत शुद्ध चांदी 630 रुपये तक सस्ती होकर 62,870 रुपये प्रति किलो पर टिकी हुई है। दोनों धातुओं में पिछले सप्ताह से कीमतों में बदलाव जारी है।

Read also: सोने में करना चाहते हैं निवेश तो लंबी अवधि के लिए निवेशक इन पर दे ध्यान

जून में अब तक 10 दिन में सोने के कीमत को देखे तो एक जून से अब तक यानी 10 जून के भाव में करीब 420 रुपये अंतर आया है। यानी सोना 420 रुपये महंगा हुआ है। जून में सोने की सबसे ज़्यादा कीमत 52,480 रुपये प्रति ग्राम रही। जून में सोने के सबसे कम दाम 51,990 रुपये प्रति दस ग्राम रहे। मेरठ सराफा बाजार में जून में सोने का औसत भाव 52,243 प्रति दस ग्राम अब तक रहा है। मेरठ में एक जून को सोने का भाव 52,060 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। वहीं जून 10 में ₹52,210 रुपये प्रति दस ग्राम रहा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...