सोने को लगे पर, पहली बार 77 हज़ार पार

फीचर्डसोने को लगे पर, पहली बार 77 हज़ार पार

Date:

बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत पहली बार 77,000 रुपये के स्तर को पार कर गई। वहीं, एमसीएक्स वायदा बाजार में इसकी कीमत करीब 76,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर पहुंच गई है, जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक इसका रेट 75,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

जब से अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अपनी ब्याज दरों में कटौती की है, तब से सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) का कहना है कि बुधवार को हाजिर बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 496 रुपये बढ़कर 75,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मंगलवार को शाम को जब कारोबार खत्म हुआ तो इसका बंद भाव 74,764 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस हफ्ते के 3 दिनों में सोने की कीमतों में 1,167 रुपये की तेजी आई है।

दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े बाजारों के साथ ही भोपाल और इंदौर जैसे शहरों के सर्राफा बाजार में भी 24 कैरेट सोने के भाव में तेजी आई है। यह 77,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।

वहीं, अगर MCX की बात करें तो यहां मंगलवार को ही सोने का भाव 75,000 रुपये के ऊपर ट्रेंड कर रहा था। वर्ष 2024 में यह दूसरा मौका था जब एमसीएक्स पर सोने का भाव 75,000 रुपये के स्तर को पार कर उच्च मांग स्तर पर 76,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंचा।एमसीएक्स पर किसी भी कमोडिटी के अनुमानित भावी भाव को लेकर कारोबार होता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...