सोने में फिर आया उछाल, भाव 53,500 रूपये के पार

बिज़नेससोने में फिर आया उछाल, भाव 53,500 रूपये के पार

Date:


सोने में फिर आया उछाल, भाव 53,500 रूपये के पार

नई दिल्ली: ग्लोबल बाजारों के साथ के बीच घरेलू हाजिर बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख देखा गया. 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव सोमवार को 340 रुपये की तेजी के सााि 53,611 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया. सोने की तेजी का सपोर्ट चांदी पर देखा गया. हाजिर बाजार में चांदी के भाव 1306 रुपये की तगड़ी झलांग लगाकर 69,820 रुपये प्रति किलो पर पहुंए गए.

जानकार मान रहे हैं कि घरेलू बाजार में तेजी अंतरराष्ट्रीय रुझानों के अनुरूप रही. यानी, विदेशी बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई, जिसके चलते भारतीय बाजार में भी कीमती धातुओं ने चकम दिखाई.

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के सीनियर एनॉलिस्ट (कमोडिटी) तपन पटेल का कहना है कि दिल्ली ​हाजिर बाजार में 24 कैरेट सोना 340 रुपये महंगा हो गया. विदेशी बाजार में सोना बढ़त लेकर 1954 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज किया गया. जबकि चांदी भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में मामूली तेजी के साथ 26.81 डॉलर प्रति औंस पर देखी गई.

पटेल का मानना है कि दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं को लेकर चिंताएं गहरा रही हैं. जिसके चलते निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का रुख कर रहे हैं. सोमवार को भी वैश्विक चिंताओं के चलते ही सोने में खरीदारी देखी गई.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...