Site icon Buziness Bytes Hindi

Gold Silver Price: सोना महंगा, चांदी भी 72 हजार के पार, जानिए आज का भाव

gold silver

Gold Silver Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुला। सप्ताह के दूसरे दिन सोने-चांदी की कीमतों की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले हैं। सोने का वायदा भाव 59,000 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। जबकि चांदी के वायदा भाव 72,000 रुपए को पार कर चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले, जबकि चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले।

चांदी चमकी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 243 रुपए की तेजी के साथ 72,185 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 293 रुपए तेजी के साथ 72,235 रुपए भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,250 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 72,154 रुपए प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपए किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोना भी हुआ महंगा

सोने का वायदा भाव शुरुआत में तेजी के साथ खुला। MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 65 रुपए तेजी के साथ 58,995 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 46 रुपए की तेजी के साथ 58,976 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय सोना 58,995 रुपए के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 58,906 रुपए के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी तेज,सोना सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ, जबकि चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुला है। Comex पर सोना 1945.60 डॉलर प्रति औंस पर खुला है। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1947.20 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह हल्की गिरावट के साथ 1946.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.39 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.38 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.09 डॉलर की तेजी के साथ 23.48 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

Exit mobile version