Gold Silver Price Today: एक महीने में सबसे निचले स्तर पर सोना चांदी का भाव

बिज़नेसGold Silver Price Today: एक महीने में सबसे निचले स्तर पर सोना...

Date:

इस समय सोना चांदी के दाम एक महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। मेरठ सराफा बाजार में इस समय सोना 50810 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच चुका है। जबकि चांदी भी 54040 रुपये प्रति किग्रा पर है। दोनों धातुओं की कीमत में मंगलवार को 500 रुपये से अधिक की कमी आई थी। जिसके बाद सोना चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। आज सोना और चांदी की कीमतें स्थिर हैं। बता दें कि अगस्त के महीने में अंतिम दिन सोना चांदी के दाम अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुके हैं। अगस्त के महीने में अगर सोना का सबसे ज़्यादा भाव 52,660 रुपये प्रति दस ग्राम रहा था। वहीं अगस्त में सबसे कम कीमत आज 50,810 हैं। अगस्त में सोने का औसत मूल्य 51,805 प्रति दस ग्राम रहा था। अगस्त के पहले दिन सोना का भाव 51,460 रुपये प्रति दस ग्राम पर खुला था। जबकि आज 31 अगस्त को समापन भाव 50,810 रुपये प्रति दस ग्राम है। 

Read also: Petrol-Diesel Price Today: क्रूड ऑयल कीमत में गिरावट के बीच आज ये है पेट्रोल और डीजल के दाम

अगस्त के महीने में चांदी के भाव की बात करें तो मेरठ में चांदी का दाम सबसे ज़्यादा 59,450 प्रति किग्रा रहा था। जबकि अगस्त में चांदी का सबसे कम दाम 54,040 रुपये प्रति किलोग्राम था। अगस्त में चांदी का औसत मूल्य    57,042 प्रति किलोग्राम था। एक अगस्त को चांदी की कीमत 58,350 रुपये थी। जबकि आज 31 अगस्त को महीने के समापन पर भाव 54,040 रुपये दर्ज किया गया है।  बताया जा रहा है कि 0ः5 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज सोना 50,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। अंतरराष्ट्रीय दरों में गिरावट के साथ सोने के भाव लगातार गिर रहे हैं। वहीं चांदी का भाव भी आज गिरकर 54,040 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं।  इंटरनेशनल बाजार में मजबूत अमेरिकी डॉलर के बीच  सोने के भाव में और गिरावट आई। सोना 0ः3 प्रतिशत गिरकर 1,732,17 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। क्योंकि डॉलर इंडेक्स अपने 20 साल के सबसे उच्च स्तर 109ः29 के करीब पहुंच चुका है। अन्य कीमती धातुओं में, चांदी 1ः गिरकर 18ः69 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। जबकि प्लैटिनम का दाम भी एक प्रतिशत गिरकर 855ः27 डॉलर पर आ गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related