Ganesh Chaturthi 2022: बप्पा के प्रिय मोदक से सजीं मिठाई की दुकानें,कीमत जान हो जाएंगे हैरान

नेशनलGanesh Chaturthi 2022: बप्पा के प्रिय मोदक से सजीं मिठाई की दुकानें,कीमत...

Date:

नगर विघ्नहर्ता गणपति बप्पा के आगमन की तैयारी में जुटा हुुआ है। वहीं गणपति बप्पा के प्रिय मोदक से मिठाइयों की दुकानें सज गई हैं। इस बार मिठाई की दुकान में करीब 21 प्रकार के मोदक हैं। बप्पा के प्रिय मोदक मोतीचूर से लेकर मलाई, लौकी, काजू, बदाम के अलावा और भी अन्य कई प्रकार के मोदक इस बार मिठाई की दुकानों पर सजे हुए हैं। तरह-तरह के मोदकों की ब्रिकी भी खूब हो रही है।  गणेशोत्सव का त्यौहार भक्तिभाव से मनाने के लिए इस बार भक्तगणों में काफी उत्सुकता दिखाई दे रही हैं। पिछले दो साल से कोरोना संक्रमण के चलते लोग गणेशोत्सव भी नहीं मना पाए थे। कोरोना संक्रमण कुछ कम हुआ तो त्योहारों को भी लोग उत्साह के साथ मना रहे हैं।

मोदक के साथ तरह-तरह की विविध प्रकार की मिठाईयां भी बिक्री के लिए तैयार हैं। पिछले कुछ सालों में जिले में गणेश महात्सव मनाने का प्रचलन अधिक बढ़ा है। गणेश चतुर्थी के साथ ही गणेश महोत्सव की शुरूआत होती है। गणेश महोत्सव में प्रतिदिन गणपति की पूजा कर उनके प्रिय मोदक से भोग लगाया जाता है। इन बार बाजार में जोधपुरी मोदक, मावा मोदक, मलाई मोदक, घिया मोदक, काजू मोदक, बदाम मोदक, काजू बादाम मोदक, बेसन मावा मोदक, मावा पिस्ता मोदक की वैराइटी से दुकानें सजीं हुई हैं। मिठाई विक्रेताओं की माने तो सभी प्रकार के मोदक की इस बार अच्छी मांग हैं। उत्सव अभी शुरू नहीं हुआ है और मोदक की ब्रिकी शुरू हो चुकी है। गणेश चतुर्थी के बाद मोदकों की डिमांड और अधिक बढ़ने की उम्मीद है। इन सभी मोदकों की कीमत 400 रुपये से लेकर 1200 रुपये किलोग्राम तक हैं। इसके अलावा सूखे ड्राईफ्रूटस का भी मोदक उपलब्ध है। जो कि खास तरीके से बनाया गया है। इसकी कीमत 1190 रुपये प्रति किग्रा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related