Site icon Buziness Bytes Hindi

इन राशियों पर रहता है Dhan Lakshmi Yog, कभी नहीं होती धन की कमी

dhan lakshmi yog

नई दिल्ली। सनातन धर्म में ज्योतिष का विशेष महत्व है। कुंडली देखकर व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य की गणना हो जाती है। इससे यह पता चल जाता है कि व्यक्ति के जीवन में धन योग है या नहीं। ज्योतिषियों की मानें तो कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। इस वजह से उनकी कुंडली में धन लक्ष्मी योग बनता है। इन राशि के जातकों को अपार धन और वैभव की प्राप्ति होती है। आइए, उन भाग्यशाली राशियों के बारे में जानते हैं।

ज्योतिष की मानें तो वृषभ राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव रहती है। इसके चलते वृषभ राशि वाले जीवन भर सुखी जीवन व्यतीत करते हैं। इनके घर में धन का अभाव नहीं होता है। वृषभ राशि के जातक न केवल बुद्धिमान होते हैं, बल्कि मेहनती भी होते हैं। कठिन मेहनत करने के चलते इस राशि के जातकों को किस्मत का भी साथ मिलता है।

धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा मिथुन राशि के जातकों पर रहती है। आसान शब्दों में कहें तो मिथुन राशि के जातक किस्मत वाले होते हैं। देवी मां की कृपा से इन्हें अपार धन की प्राप्ति होती है। जीवन पर्यंत इन्हें धन का अभाव नहीं होता है। इस राशि के जातक मेहनती और प्रसन्नचित रहने वाले होते हैं। इस वजह से अपने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं।

इस मामले में सिंह राशि वाले भाग्यशाली होते हैं। इन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से सिंह राशि के जातकों को अपार धन और संपत्ति की प्राप्ति होती है। इसके लिए सिंह राशि के जातक राजाओं वाली ज़िंदगी जीते हैं। इस राशि के जातक धन दान भी करते हैं।
.मीन राशि के आराध्य श्रीहरि विष्णु हैं और राशि स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं। इसके लिए इस राशि के जातकों पर न केवल नारायण, बल्कि धन की देवी मां लक्ष्मी की भी कृपा बरसती है। इस राशि के जातक बेहद मेहनती होते हैं। अतः मीन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलता है।

Exit mobile version