फिर शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं दिया मिर्ज़ा

बॉलीवुडफिर शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं दिया मिर्ज़ा

Date:


फिर शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं दिया मिर्ज़ा

रहना है तेरे दिल में और तुमको ना भूल पाएंगे जैसी फिल्मों में धमाकेदार अभिनय करने वालीं अभिनेत्री दीया मिर्जा़ एक बार फिर से चर्चा में चल रहीं हैं। खबर है कि अभिनेत्री दीया मिर्जा शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं जिसकी खबरें सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बात का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है कि वो किस दिन शादी करेंगी लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो 15 फरवरी ही वो दिन हैं। जी हां आज से ठीक 2 दिन बाद दीया मिर्जा़ वैभल रेखी को अपना हमसफर बनानें वालीं हैं।

दीया मिर्जा़ काफी समय से वैभव रेखी को डेट कर रहीं हैं और वो पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। खबर है कि सारी रश्मों रिवाजों के साथ दीया मिर्जा़ शादी के बंधन में बधेंगीं।

पता चला है कि इस शादी में उनका परिवार, नजदीकी रिश्तेदार और खास दोस्त ही आएंगे। जैसे ही ये खबर सामने आई दीया मिर्जा़ के फैंस काफी चौंक गए हैं क्योंकि उनको अचानक इस खबर की उम्मीद शायद नहीं थी।

दीया मिर्जा़ की उम्र करीब 39 साल है और इसके पहले भी वो शादी के बंधन में बंध चुकीं हैं। दीया मिर्जा़ ने पहली शादी साहिल से की थी और अगस्त 2019 में तलाक का ऐलान किया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...