Globemaster reached Hindon: देर रात यूक्रेन से 200 छात्रों को लेकर हिंडन एयरबेस पहुंचा ग्लोबमास्टर

उत्तर प्रदेशGlobemaster reached Hindon: देर रात यूक्रेन से 200 छात्रों को लेकर हिंडन...

Date:


Globemaster reached Hindon: देर रात यूक्रेन से 200 छात्रों को लेकर हिंडन एयरबेस पहुंचा ग्लोबमास्टर

गाजियाबाद। हिंडन एयरबेस पर वायु सेना का पहला c-17 ग्लोबमास्टर (C-17 Globemaster) करीब 200 छात्रों को यूक्रेन के रोमानिया से लेकर भारत पहुंचा है। देश के रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उनका यहां पर स्वागत किया। रात को तकरीबन 1:30 बजे वायुसेना का ग्लोबमास्टर हिंडन एयर बेस पर उतरा।यहां पर स्टूडेंट के स्वागत की पूरी तैयारी थी।

Read also: पोलैंड की सीमा पर पहुंचे लीव और टर्नोपिल में फंसे भारतीय: दूतावास

नई दिल्ली की रहने वाली फीमेल स्टूडेंट्स ने बताया कि उनके सामने ही कुछ छात्रों के साथ यूक्रेन में मारपीट हुई थी।उन्होंने पूरा मामला बताया कि किस तरह से यह मारपीट हुई थी।वहीं उन्होंने बताया कि कैसे भीड़ होने की वजह से कई छात्र वहां पर चोटिल हो गए थे।वह पल काफी डरावना था।


Read also: यूक्रेन-रूस संघर्ष, जलवायु परिवर्तन जेएलएफ 2022 का हिस्सा होगा

सबसे भावुक पल वो था जिस समय बच्चे अपने माता-पिता से मिले।यह पल हमारे कैमरे में कैद हुए। जैसे ही हिंडन एयर बेस (Hindon Air Base) पर c-17 से पहुंचे स्टूडेंट्स को लेकर आई बस एयरबेस के बाहर पहुंची पेरेंट्स का जमावड़ा लगा हुआ था। अपने बच्चों को देखकर पेरेंट्स भावुक को गए।कैमरे पर कई पेरेंट्स इतने भावुक हो गए कि वह कुछ नहीं बोल पाए, और रोने लगे।उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे। कैमरे में कैद हैं। स्टूडेंट्स अपने माता पिता के पैर छू रहे थे। संस्कृति इन तस्वीरों में झलकती है। इन तस्वीरों में एक राहत भी है कि चिंता के उन पलों का आखिरकार अंत हुआ,और अब अपने अभिभावकों से मिले हैं। हमने ऐसे ही कई पेरेंट्स और छात्रों से बात की।यहां पर मिठाई बांटी जा रही थी।पेरेंट्स अपने साथ में फूलों के गुलदस्ते माला और मिठाई लेकर आए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related