वैश्विक कारकों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

बिज़नेसवैश्विक कारकों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

Date:


वैश्विक कारकों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में बीते सप्ताह रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में बाजार की चाल बहुत हद तक वैश्विक कारकों पर निर्भर करेगी।

कोविड-19 वायरस के नये डेल्टा संस्करण के फैलने और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से पिछले सप्ताह बाजार में निवेश धारणा कमजोर रही। छोटी कंपनियों में निवेशकों ने पैसा लगाया, जबकि बड़ी और मझौली कंपनियों में बिकवाली का जोर रहा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 440.37 अंक यानी 0.83 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट के साथ शुक्रवार को 52,484.67 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 138.15 अंक यानी 0.87 प्रतिशत टूटकर सप्ताहांत पर 15,722.20 अंक पर आ गया। सप्ताह के पहले चार दिन दोनों सूचकांक लाल निशान में बंद हुये जबकि शुक्रवार को इनमें तेजी रही।

मझौली कंपनियों में बिकवाली से बीएसई का मिडकैप समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान 0.19 प्रतिशत लुढ़ककर 22,508.82 अंक पर आ गया। वहीं, छोटी कंपनियों का सूचकांक स्मॉलकैप 571.03 अंक यानी 2.28 फीसदी चढ़कर 25,567.26 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...