मायावती को बर्थडे पर चांद पर प्लॉट गिफ्ट करने को लेकर चर्चा में आए पिंटू सेंगर को गोलियों से भुना

उत्तर प्रदेशमायावती को बर्थडे पर चांद पर प्लॉट गिफ्ट करने को लेकर चर्चा...

Date:


मायावती को बर्थडे पर चांद पर प्लॉट गिफ्ट करने को लेकर चर्चा में आए पिंटू सेंगर को गोलियों से भुना

  • कई राउंड गोलियों की तड़तड़ाहट थर्राया चकेरी, रीजेंसी में इलाज के दौरान जहां हुई मौत
  • ताबड़तोड़ आपराधिक वारदातों से दहला कानपुर, नवागंतुक एसएसपी को बदमाशों ने दी सलामी

कानपुर – मायावती को बर्थडे पर चांद पर प्लॉट गिफ्ट करने को लेकर चर्चा में आए पिंटू सेंगर को गोलियों से भुन दिया गया है. उन्हें रीजेंसी ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है. वारदात की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और इलाके की नाकेबंदी कर दी है. पुलिस ने बसपा नेता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मौके पर एसएसपी, एसपी पूर्वी समेत अन्य पुलिस टीम ने मौका मुयाअना किया. पुलिस ने मौके से 11 कारतूस बरामद किए हैं. बदमाशो की तलाश में पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी गई है.

जाजमऊ के आशियाना कॉलोनी में वारदात
जाजमऊ के आशियाना कॉलोनी में पिंटू सेंगर की गोली मारकर हत्या की गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बसपा नेता नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सेंगर शनिवार दोपहर केडीए आशियाना कॉलोनी के पास अपनी इनोवा कार से उतरे और फोन से बात करने लगे. तभी दो बाइक से चार युवक आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़े और हत्यारे भाग निकले. पिंटू सेंगर के खिलाफ भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं.घटना के पीछे पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है.

2007 में पिंटू ने कैंट सीट से हारे थे चुनाव
पूर्व बसपा नेता नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंगर तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा प्रमुख को चांद पर जमीन देने की पेशकश कर दी थी. इसके बाद से वह बसपा की राजनीति में सक्रिय थे.वर्ष 2007 में पिंटू ने कैंट सीट से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था. बसपा जिलाध्यक्ष राम शंकर कुरील का कहना है कि नरेंद्र सिंह अब पार्टी के सदस्य नहीं थे, उन्हें 2007 में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related