Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी 21,000 के करीब, नैस्डैक फिसला, जाने घरेलू शेयर बाजार हाल

बिज़नेसStock Market Today: गिफ्ट निफ्टी 21,000 के करीब, नैस्डैक फिसला, जाने घरेलू...

Date:

Stock Market Today: ग्‍लोबल मार्केट से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। एशिया के शेयर बाजारों पर दबाव देखा जा रहा है। इस बीच घरेलू शेयर बाजार में जारी तेजी पर आज रोक लगने की संभावना है। आज सुबह 8:20 पर गिफ्ट निफ्टी 21,000 अंकों के करीब कारोबार कर रहा था। नैस्डैक आधा परसेंट से अधिक फिसला है।

अमेरिकी बाजार में कल गिरावट देखी गई थी। डाओ जोन्स (Dow Jones) 70 अंक तक नीचे चला गया था। नैस्डैक (Nasdaq) में 80 अंक की गिरावट देखी गई थी। इसके अलावा, 10 साल की US बॉन्ड यील्ड 4.15 प्रतिशत के नीचे आ गिरी।
इस बीच डिमांड चिंता से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। इससे कच्चे तेल का भाव करीब 4 प्रतिशत फिसलकर 74 डॉलर के करीब पहुंच गया है।

कल Stock Market की चाल?

अदाणी ग्रुप, FMCG, IT और PSU बैंक शेयरों में तेजी के बीच बुधवार 6 दिसंबर को घरेलू शेयर बाजार ऊंचाई पर पहुंच गए थे। विदेशी निवेशकों की तरफ से हो रही खरीदारी, कच्चे तेल कीमत की नरमी और ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव सेटीमेंट के दम पर लगातार सातवें दिन बाजार में तेजी देखी गई।

विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिका में बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट के साथ विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली से बाजार में तेजी को बल मिला है। जबकि घरेलू निवेशक जीडीपी सहित विभिन्न अर्थिक आंकड़ों के अनुकूल होने तथा देश में राजनीतिक स्थिरता की उम्मीद के साथ दांव लगा रहे हैं।

Sensex-Nifty नए ऑलटाइम हाई पर

इसके अलावा, निवेशक यह उम्मीद कर रहे हैं कि भारतीय रिजर्व बैंक शुक्रवार को द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दर को यथावत रखेगा। कल के कारोबार में BSE सेंसेक्स 358 अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ। जबकि निफ्टी (Nifty) भी 83 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...