Ghaziabad Latest News: 25 लाख की लूट मामले में मुुख्यमंत्री योगी का बड़ा एक्शन,गाजियाबाद एसएसपी सस्पेंड

फीचर्डGhaziabad Latest News: 25 लाख की लूट मामले में मुुख्यमंत्री योगी का...

Date:


Ghaziabad Latest News: 25 लाख की लूट मामले में मुुख्यमंत्री योगी का बड़ा एक्शन,गाजियाबाद एसएसपी सस्पेंड

गाजियाबाद। गाजियाबाद जिले में हुई 25 लाख की लूट को मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने काफी गंभीरता से लिया और गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार को सस्पेंड कर दिया। एसएसपी पर गंभीर आरोपों के बाद उन पर यह कार्रवाई की गई है। आरोप है कि एसएसपी पवन कुमार ड्यूटी में लापरवाही बरत रहे थे और जिले में अपराध पर भी नियंत्रित करने में विफल रहे। इस कारण से उनको निलंबित किया गया। आईपीएस पवन कुमार ने गाजियाबाद जिले का चार्ज अगस्त 2021 को संभाला था। वे मुरादाबाद से गाजियाबाद आए थे।

Read also: UP CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी ने कसे मंत्रियों के पेंच, अब कैबिनेट के सामने मंत्री ही विभागीय जानकारियां देंगे

आईपीएस पवन कुमार 2009 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। बताया जा रहा है कि एसएसपी पवन कुमार अपने अधिकारियों की सलाह भी नहीं मान रहे थे जो कि भारी पड़ा। एसएसपी पवन कुमार के गाजियाबाद में आने के बाद से जिले में अपराध अनियंत्रण हो गए थे। जिनको रोक पाने में एसएसपी नाकाम रहे। गत 28 मार्च को दिनदहाड़े 25 लाख रुपये की लूट की घटना ने पुलिस को कटघरे में खड़ा किया। जिसको मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया और एसएसपी गाजियाबाद पर बडी कार्रवाई करते हुए उनको सस्पेंड कर दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related