गाजियाबाद: पेंसिल बम बनाने वाली फैक्ट्री में आग, 8 लोगों के मौत की खबर

फीचर्डगाजियाबाद: पेंसिल बम बनाने वाली फैक्ट्री में आग, 8 लोगों के मौत...

Date:


गाजियाबाद: पेंसिल बम बनाने वाली फैक्ट्री में आग, 8 लोगों के मौत की खबर

नई दिल्ली: गाजियाबाद के मोदीनगर के ग्राम बरखवा में बर्थडे केक में लगने वाले पेंसिल बम बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 8 लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है। मरने वालों में सात महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।

इलाक़े मैं दहशत
बता दें कि पेंसिल बम बनने वाली इस फैक्ट्री में हुए धमाके से आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल हो गया। मिल रही जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री के करीब रहने वाले लोगों ने जोरदार धमाका के बाद आग लगने की बात कही है।

आग पर काबू
इस घटना की सूचना आनन-फानन में लोगों ने घटना की सूचना प्रशासन को दी। मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है और जांच पड़ताल कर रही है। दमकल की 10 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को कंट्रोल करते हुए आग पर काबू पाया है।

छप्पर में लगी थी आग
चीफ फायर सेफ्टी ऑफिसर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 4 बजे के करीब यहां पर आग एक छप्पर में लगी। जिसके बाद पूरी फैक्ट्री में यह आग फैल गई। अंदर काम कर रहे लोग बाहर नहीं निकल सके। जलने की वजह से इन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related