Gazaibad News: बड़े भाई की शादी के दौरान छोटे को दुल्हन से हुआ प्यार, बना ऐसा माहौल कि करना पड़ा भाभी से ब्याह

उत्तर प्रदेशGazaibad News: बड़े भाई की शादी के दौरान छोटे को दुल्हन से...

Date:


Gazaibad News: बड़े भाई की शादी के दौरान छोटे को दुल्हन से हुआ प्यार, बना ऐसा माहौल कि करना पड़ा भाभी से ब्याह

गाजियाबाद। शादियों के दौरान कई ऐसे मामले सामने आते हैं जो कभी न कभी किसी की जिंदगी के लिए किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं होते। ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद में सामने आया। जहां शादी के दौरान दूल्हे के छोटे भाई ने जब दुल्हन बनी अपनी भाभी को देखा तो उसको प्यार हो गया। लेकिन उसने अपने दिल की इस बात को किसी के सामने जाहिर नहीं होेने दिया यहां तक कि अपनी नई नवेली भाभी को भी इसका पता नहीं चलने दिया। लेकिन पारिवारिक परिस्थिति ऐसी बनी कि जिस भाभी को देवर दिल ही दिल में प्यार करता था वहीं एक दिन उसकी पत्नी बन गई। नाम न छापने की शर्त पर इस युवक ने बताया कि उनके बड़े भाई की शादी हो रही थी और स्टेज पर उन्होंने अपनी दुल्हन भाभी को देखा तो उसे प्यार हो गया। लेकिन उसने इसके बारे में किसी को बताया नहीं। कुछ दिन बाद एक सड़क हादसे में उनके भाई की मृत्यु हो गई। जिसके बाद उनका परिवार टूट गया।

Read also: शादियों में खाने पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा पाकिस्तान

परिवार वालों के कहने पर उन्होंने अपनी भाभी से शादी करने का फैसला किया। उनकी शादी को अब कई साल हो चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अपने प्यार का राज अपनी भाभी बनी पत्नी के सामने खोला तो वो भी सुनकर दंग रह गई। इसके बाद अपनी पत्नी से इसकी अनुमति लेकर उन्होंने इसको सोशल साइटस पर भी डाला। जिसमें उन्होंने अपनी पूरी कहानी बताई है। अपने जीवन की इस कहानी में उन्होंने बताया कि शादी के स्टेज और उसके बाद मंडप के भीतर उन्हें भाभी से प्यार हुआ। इसको उन्होंने किसी को नहीं बताया। भाई की मौत के बाद दोनों की शादी हुई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related