गाजियाबाद । जिले में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद है।इसका अंदाजा आप खुद इस बात से लगा सकते हैं जब बदमाशों ने दिनदहाड़े थाना मसूरी क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुरम स्थित एक पेट्रोल पंप के कैशियर से 25 लाख रुपए की लूट को अंजाम दे डाला। इसकी जानकारी जैसे ही स्थानीय पुलिस को मिली तो खुद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की गहन जांच में जुट गए। पुलिस ने आसपास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया। एक सीसीटीवी फुटेज में लूट की वारदात कैद पाई गई। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की तस्वीर के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
Read also: बिहार में शादी समारोह में डांस कर लौट रही नर्तकी को बदमाशों ने मारी गोली
मिली जानकारी के अनुसार थाना मसूरी क्षेत्र के गोविंदपुरम रोड नंबर 3 पर स्थित अरिहंत फिलिंग सेंटर है।जहां पर पेट्रोल और डीजल की बंपर सेल होती है।आज इस पेट्रोल पंप के कर्मचारी दो बाइक 4 कर्मचारी गोविंदपुरम स्थित एच डी एफ सी बैंक में पिछले 3 दिन का केस करीब 2500000 रुपए जमा कराने के लिए जा रहे थे।जैसे ही वह लोग गोविंदपुरम के पास रोड नंबर 3 पर पहुंचे तो पहले से ही दो बाइक पर तीन बदमाश घात लगाए हुए थे। जिन्होंने पेट्रोल पंप कर्मचारियों को रोका और हथियारों के बल पर 25 लाख रुपए से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गये।आनन-फानन में पेट्रोल पंप कर्मचारियों की तरफ से यह सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस के अलावा पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और इस पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई।
Read also: पटना में आरजेडी नेता को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के एसपी देहात डॉक्टर ईराज राजा ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और कई एंगल से इस पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप कर्मियों को पहले से ही हिदायत दी हुई है। कि यदि ज्यादा कैश लेकर जाना है। तो पेट्रोल पंप के आसपास तैनात विकेट के साथ कैश ले जाया जाए।लेकिन ऐसा पेट्रोल पंप कर्मियों ने नहीं किया।पेट्रोल पंप कर्मचारियों के मुताबिक 25 लाख रुपए 3 दिन का केश वह बैंक में जमा कराने जा रहे थे और बदमाशों ने जिसे लूट लिया है।उन्होंने बताया कि फिलहाल आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ फुटेज में लूट की वारदात भी कैद हुई है। फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। उम्मीद है जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

