बिग बॉस के घर में गेवी चाहल ने क़ैद होने से किया इंकार

बॉलीवुडबिग बॉस के घर में गेवी चाहल ने क़ैद होने से किया...

Date:


बिग बॉस के घर में गेवी चाहल ने क़ैद होने से किया इंकार

बिग बॉस टीवी के उन विवादित शोज में एक हैं जिसमें होने वाली हर हरकत पर फैंस की पैनी निगाहें बनी रहती हैं। कुछ समय में ही ‘बिग बॉस’ अपने 14 सीजन के साथ टीवी पर दस्तक देने जा रहा है। अब तो शो में नजर आने वाले सितारों के नाम का भी खुलासा होने लगा है। वहीं अब भी कई ऐसे सितारे हैं जो कि ‘बिग बॉस 14’ के घर से दूरी बनाए हुए हैं।

ऑफर मिलने के बाद भी सितारे ‘बिग बॉस 14’ के घर में जाने के लिए तैयार नहीं हैं। इनमें से एक नाम है टीवी और बॉलीवुड के जानेमाने एक्टर गेवी चाहल का… जिन्होंने ‘बिग बॉस 14’ के घर में जाने से साफ इनकार कर दिया है। गेवी चाहल फिल्म ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ में सलमान खान के साथ काम कर चुके हैं।

खबरों की माने तो गेवी चाहल को ‘बिग बॉस 14’ के मेकर्स ने अप्रोच किया था। गेवी चाहल और मेकर्स की बात लगभग पक्की ही हो गई थी लेकिन सलमान खान का ये को स्टार ‘बिग बॉस 14’ का हिस्सा नहीं बनने वाला है। इसकी वजह बनी है गेवी चाहल की खराब सेहत…।

कुछ समय पहले ही गेवी चाहल ने अपनी आंख का ऑपरेशन करवाया है। इस सर्जरी की वजह से डॉक्टर्स ने गेवी चाहल को तीन हफ्तों के लिए बेड रेस्ट करने के लिए कहा है। ‘बिग बॉस 14’ का हिस्सा बनने के लिए गेवी चाहल को 14 दिन पहले ही घर में जाना पड़ता। ऐसे में गेवी चाहल ने ‘बिग बॉस 14’ में काम करने से इनकार कर दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...