आईपीएल में इंट्री की तैयारी में गौतम अडानी, गुजरात टाइटंस पर नज़र

फीचर्डआईपीएल में इंट्री की तैयारी में गौतम अडानी, गुजरात टाइटंस पर नज़र

Date:

बिजनेस टायकून गौतम अडानी अब क्रिकेट में भी हाथ आज़माना चाहते हैं, जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक अडानी ग्रुप आईपीएल में इंट्री करना चाहता है और उसकी नज़र गुजरात टाइटंस की टीम पर है. जानकारी के मुताबिक प्राइवेट इक्विटी फर्म सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स इस फ्रेंचाइजी में अपना मेजर स्टेक बेचने की तैयारी कर रही है। कहा जा रहा है कि गौतम अडानी इस सौदे में शामिल होना चाहते हैं.

कहा जा रहा है कि गुजरात टाइटन्स में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए सीवीसी कैपिटल्स से बातचीत चल रही है हालांकि खबर ये भी है कि सीवीसी कैपिटल अपनी हिस्सेदारी पूरी तरह से बेचना नहीं चाहती है, वो अपने पास अल्पमत हिस्सेदारी रखना चाहती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात टाइटन्स बिक ​​सकती है। इस फ्रेंचाइजी की कीमत फिलहाल 1 अरब डॉलर से 1.5 अरब डॉलर के बीच है। सीवीसी कैपिटल्स के मौजूदा मालिक ने 2021 में आईपीएल फ्रेंचाइजी को 5,625 करोड़ रुपये में खरीदा था।

अब हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए हैं। इस साल शुभमन गिल की कप्तानी में टीम आठवें स्थान पर रही।रिपोर्ट के मुताबिक अडानी ग्रुप और टोरेंट ग्रुप दोनों ही आईपीएल टीम में हिस्सेदारी के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। अडानी ग्रुप 2021 में आईपीएल की अहमदाबाद फ्रेंचाइजी का मालिक बनने का मौका चूक गया। आपको बता दें कि अडानी ग्रुप ने महिला प्रीमियर लीग की अहमदाबाद फ्रेंचाइजी में भारी निवेश किया है। उन्होंने ₹1,289 करोड़ की चौंका देने वाली बोली लगाकर टीम खरीदी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...