Latets News Today: दीवानी न्यायालय में पुलिस पर हमला कर पेशी पर आए गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को छुड़ाया

उत्तर प्रदेशLatets News Today: दीवानी न्यायालय में पुलिस पर हमला कर पेशी पर...

Date:

आगरा। दीवानी न्यायालय में आज बुधवार को पेशी पर लाए गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को पुलिस पर हमला कर बदमाशों ने छुड़ा लिया। हमले में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से दीवानी परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पर न्यू आगरा थाना सहित अन्य कई थानों का फोर्स भी पहुंच गया। फरार आरोपियों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। 

Read also: प्यार में फिर दीवानी हुईं दीया

पुलिस के अनुसार फिरोजाबाद जिले के लाइनपार क्षेत्र निवासी विनय श्रोत्रीय को बरहन थाना पुलिस ने जेल भेजा था। वह एक मामले में सरगना है। आज बुधवार दोपहर को जेल से पेशी पर सरगना विनय को लाया गया। उसको एक सिपाही लेकर कोर्ट में पेश करने के बाद लेकर जा रहा था। इसी दौरान चार लोग आए। इनमें से एक ने ईंट उठाकर सिपाही के सिर पर मारी। जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद गैंगस्टर एक्ट के आरोपी विनय को चारों बदमाश छुड़ाकर फरार हो गए। घायल सिपाही ने इसकी जानकारी पुलिस और लोगों केा दी।

Read also: रानी की दीवानी हैैं लालरेमसियामी

मौके पर कचहरी के अधिवक्ता पहुंच गए। सूचना पर दीवानी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी आ गए। उन्होंने गेट पर तलाशी शुरू की। लेकिन तक तक आरोपी फरार हो चुके थे। उनका कोई पता नहीं चल सका। बाद में एसपी सिटी विकास कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी ने बताया कि सिपाही पर हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। घायल सिपाही को भर्ती कराया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...