हिन्दू धर्म में गंगा नदी को सबसे पवित्र नदी माना गया है, वहीं इसके जल को लेकर हिन्दू धर्म में अलग-अलग मान्यताएं है और हिन्दू धर्म में जल का विशेष महत्व भी है। वहीं ज्योतिष में ऐसा माना गया है कि गंगाजल जाने-अनजाने में हुये तमाम पापों को भी नष्ट करता है, वहीं हिन्दू धर्म में जन्म से लेकर मृत्यु तक गंगाजल का प्रयोग होता है। आईये जानते हैं गंगाजल के विशेष महत्वों के बारें में-
बढ़ी है घर में नकारात्मकता, तो गंगाजल का करें प्रयोग-
यदि अगर घर में नकारात्मक विचारों का वास है तो यह गंगाजल के द्वारा दूर हो सकता है। वहीं घर में अगर नकारात्मक विचारों का वास होता है तो वह क्लेश के माध्यम से सामने आता रहता है, अगर ऐसा है तो पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
ग्रहों के कारण हैं परेशानियां, गंगाजल करेगा दूर-
ज्योतिष की मानें तो कई बार ग्रहों की स्थिति और चाल बदल जाती है, ऐसे में व्यक्ति को जीवन में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर इन ग्रहों की इन स्थिति का सामना आप कर रहें हैं तो सोमवार के भगवान शिव की पूजा करें और गंगाजल से उन्हें अभिषेक कराएं। कुछ दिनों में ही आपको परेशानियों से छुटकारा मिल जायेगा।
घर में लगी है किसी को बुरी नजर, तो गंगाजल करेगा अपना काम
यदि घर में किसी व्यक्ति या छोटे बच्चे को बुरी नजर लग गयी है तो उसपर गंगाजल के छींटे मारने चाहिये। जिससे बुरी नजर के प्रभाव से बचा जा सकता है।
बिस्तर में नहीं आती है नींद तो गंगाजल का करें छिड़काव-
अक्सर ऐसा होता है कि रात में सोते-सोते अचानक से नींद खुल जाती है या बिस्तर में बुरे सपने आते हैं। ऐसे में बिस्तर में सोने से पहले गंगाजल का छिड़काव करने से इस समस्या से छुटकारा मिलता है।

