Bangladesh: चीनी कंपनी के निर्माण का हुआ विरोध, बवाल में नौ लोग हुये घायल

इंटरनेशनलBangladesh: चीनी कंपनी के निर्माण का हुआ विरोध, बवाल में नौ लोग हुये...

Date:

ताजा घटना बांग्लादेश के पिरोजपुर की है, जहाँ चीन की कंपनी द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्य में स्थानीय लोंगो ने विरोध जताया, यह विरोध बढ़ते-बढ़ते बवाल तक जा पहुँचा। वहीं इस बवाल में नौ लोंगो के घायल होने की खबर है, जिनमें से 3 चीनी नागरिक भी शामिल हैं।

बता दें कि पिरोजपुर जिले में एक तटबंध का निर्माण चल रहा था, इसी दौरान चीनी कंपनी बदुरा गाँव में तटबंध निर्माण के लिये मिट्टी काटने लगी। वहीं मिट्टी काटने का स्थानीय लोंगो ने विरोध किया, जिसके बाद यह बवाल बढ़ गया और लोंगो के बीच हाथापाई शुरू हो गयी। दूसरी ओर इस घटना में चीनी नागरिकों में मैनेजर मजिमाओ, पर्यवेक्षक चांग ड्यू और पर्यवेक्षक लेई बो घायल हो गये हैं, इसी के साथ बांग्लादेशी नागरिकों में मुहम्मद इलियास, निजाम सिकदर, माणिक, बहादुर उकील, मुहम्मद जिल्लूर रहमान आदि शामिल हैं।

वहीं इसके बाबत बांग्लादेश के अधिकारी ने जानकारी देते हुये बताया कि सभी घायलों का इलाज भंडरिया अस्पताल में चल रहा है, वहीं चीनी नागरिकों में से दो व्यक्तियों को पैर में मामूली चोंटे हैं, साथ ही उनके साथ घायल हुये अन्य व्यक्ति को सिर में मामूली चोटें हैं। आगे उन्होंने बताया कि यह घटना गलतफहमी के कारण हुयी है, जिसको लेकर अब कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अयोध्या से सपा ने पवन पांडे को बनाया उम्मीदवार, अखिलेश यादव ने किया बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश की हाई-प्रोफाइल अयोध्या विधानसभा सीट के लिए...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जरूरी दस्तावेज कौन-कौन से हैं?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने से...

PMAY-U और PMAY-G में क्या अंतर है? आसान भाषा में समझें

प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana - PMAY)...