गंभीर तैयार कर रहे हैं टीम इंडिया का सुनील नरेन्

फीचर्डगंभीर तैयार कर रहे हैं टीम इंडिया का सुनील नरेन्

Date:

टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर अपने पहले असाइनमेंट पर इन दिनों टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं जहाँ तीन टी 20 और तीन ODI की शृंखला 27 जुलाई से खेली जाने वाली है. भारतीय टीम का कोच बनने से पहले गौतम गंभीर के पास कोचिंग का कोई अनुभव नहीं था मगर बतौर मेंट्योर उनके पास तीन साल का आईपीएल का अनुभव ज़रूर था जिसमें दो साल उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ दो साल और एक साल अपनी पुरानी टीम केकेआर के साथ गुज़ारा जिसमें पिछले आईपीएल में उन्होंने केकेआर को तीसरी बार चैम्पियन बनाने में अहम् भूमिका निभाई। बतौर कप्तान गंभीर ने जब दो बार केकेआर को आईपीएल चैंपियन बनाया तब उसमें सुनील नरेन् की भूमिका बहुत अहम् थी. दस साल बाद जब केकेआर एकबार फिर चैंपियन बनी तब भी सुनील नरेन् ने उसमें सबसे बड़ी भूमिका निभाई। अब गौतम गंभीर टीम इंडिया के साथ अपने पहले असाइनमेंट में सुनील नरेन् की भूमिका को दोहराना चाहते हैं , गंभीर चाहते हैं कि केकेआर के लिए जो भूमिका सुनील नरेन् ने निभाई, वही भूमिका टीम इंडिया में किसी खिलाडी को निभाना चाहिए। गौतम इसके लिए काफी गंभीर लग रहे हैं।

जो जानकारी सामने आ रही उसके मुताबिक गौतम गंभीर ने वाशिंगटन सूंदर में सुनील नरेन् को देखा है और अब वो उन्हें टीम में नरेन् वाली भूमिका के लिए तैयार कर रहे हैं. श्रीलंका से टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन की जो ख़बरें आ रही हैं उनसे पता चलता है वाशिंगटन सूंदर इन दिनों चौके और छक्के लगाने की प्रैक्टिस प्रैक्टिस करते हुए नज़र आ रहे हैं. टीम इंडिया खेमे से निकलकर आने वाली ख़बरों के मुताबिक टी 20 सीरीज़ में वाशिंगटन सूंदर सुनील नरेन् वाली भूमिका में दिखाई दे सकते हैं.

जहाँ तक वाशिंगटन सूंदर की बात है तो क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपनी बल्लेबाज़ी का सबूत दे चुके हैं. उन्होंने कई मौकों पर ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी भी की है। वो तीनों फॉर्मेट में फिफ्टी जड़ चुके हैं और टी 20 में 26 गेंदों में बनाया गया पचासा भी है, इसके अलावा वाशिंटन सूंदर सुनील नरेन् की तरह बांये हाथ के बल्लेबाज़ भी हैं. तो टीम इंडिया को केकेआर के रंग में रंगने वाले गौतम गंभीर की ये कोशिश कितनी कामयाबी होगी ये समय बताएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related