टेक डेस्क। FUTOPIA ने मात्र 17990 रुपये के किफायती कीमत पर अल्टीमस लैपटॉप सीरीज और WRISTIO घड़ी लांच कर दी है। ये लैपटॉप दमदार फीचर्स से लैस हैं, कंपनी ने FHD डिस्प्ले के साथ 35.8 सेमी और 39.6 सेमी आकार में लैपटॉप की पेशकश की है। इसमें बैटरी लाइफ जबरदस्त है और विंडोज 11 ओएस है।
लैपटॉप में डेटा सुरक्षा के लिए RJ45 पोर्ट सहित, FHD डिस्प्ले, डुअल-बैंड वाई-फाई सपोर्ट, आकर्षक स्टीरियो स्पीकर, डेडिकेटेड न्यूमेरिक कीपैड, डुअल-माइक के साथ बिल्ट-इन 2.0 मेगा पिक्सेल वेबकैम मिलता है। साथ ही, इसमें 1 साल की ऑनसाइट वारंटी और लाइटनिंग-फास्ट SSD एक पतले और हल्के फॉर्म फैक्टर के साथ स्टोरेज मिलती है।
ये 3 अलग-अलग रंगों- ग्लॉसी ब्लैक, स्पेस ग्रे और क्लाउड सिल्वर में आपको मिल जाएगी।
लैपटॉप के अलावा, FUTOPIA ने हाल ही में स्मार्टवॉच की एक श्रृंखला लॉन्च की है – WRISTIO, इसमें फुल टच एचडी डिस्प्ले, ब्लूटूथ-सक्षम कॉलिंग, कई वॉच फेसेज और खेल मोड, स्मार्ट स्वास्थ्य ट्रैकिंग, फोन और संगीत नियंत्रण, पासवर्ड लॉक, और कई अन्य बहुमुखी सुविधएं है।
FUTOPIA ‘मेक इन इंडिया’ पहल की नीति पर केंद्रित है, ये गेमिंग लैपटॉप, टैबलेट और टीडब्ल्यूएस, होम ऑडियो जैसे उत्पादों को भारत और अन्य कई देशों में लॉन्च करने के लिए भी तत्पर है।

