Fruits Side Effects: ब्रेकफास्ट में खाते है फल तो हो सकते है ये नुकसान!

लाइफस्टाइलFruits Side Effects: ब्रेकफास्ट में खाते है फल तो हो सकते है...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Fruits Side Effects – वैसे तो फलों का सेवन काफी लाभकारी माना जाता है, क्योंकि इनमे कई  विटामिन्स व मिनरल्स होते हैं। लेकिन अगर फलों को गलत तरीके या समय पर खाया जाए, तो ये नुकसान देते है। ज्यादातर लोग नाश्ता करने की जगह सिर्फ फल खाना ही पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जाते है  ब्रेकफास्ट में फल खाने से नुकसान हो सकते है। 

ब्रेकफास्ट में आपको कार्ब्स, प्रोटीन, फाइबर, वसा, विटामिन और खनिजों से भरपूर नाश्ता लेना चाहिए। ब्रेकफास्ट में यह सभी पोषक तत्व नहीं होंगे तो पूरा दिन आप थका महसूस करेंगे। इसके अलावा,  केवल नाश्ते के लिए फल खाते हैं तो ब्लड शुगर लेवल की समस्या हो सकती है। 

नाश्ते में फलों का सेवन किया जाए तो इससे आपको वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है, क्योंकि  वे आसानी से पच जाते हैं, जिससे आपको कुछ ही समय में भूख लगती है और आप अनहेल्दी स्नैक्स खाने लग जाते हो। 

नाश्ते में केवल फल का ही सेवन हो तो ये कब्ज का कारण भी बन सकते हैं, क्योकि अतिरिक्त फाइबर पाचन तंत्र में दिक्कत कर सकता है। इसके अलावा, एनर्जी लेवल पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है, साथ ही ये स्लो मेटाबॉलिज्म का कारण भी बन सकता है।

मौसम ठंडा और नम होता है, तो फल ठंडे और नम हो जाते है और अगर आप इसका सेवन करेंगे तो शरीर का संतुलन बिगड़ सकता है। आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना भी पड़ सकता है।

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...