लाइफस्टाइल डेस्क। Frooti Recipe – इफ्तार में शरबत, जूस या कोल्ड ड्रिंक शामिल होती है। क्योंकि पूरा दिन रोज़ा रखने के बाद गाला पूरा सुख जाता है। कई लोग शेक, नींबू की शिकंजी ये सब भी रखते है। लेकिन इस बार आप घर पर बनी फ्रूटी शामिल करे, ये आपको तरोताजा कर देगी। चलिए जानते है इसकी रेसिपी।
फ्रूटी के लिए समाग्री
पके हुए आम 3 कप, कच्चे आम 1 कप, चीनी 1 कप, पानी 5 कप और पुदीने के पत्ते 2
फ्रूटी के लिए रेसिपी (Frooti Recipe)
पहले आम को धोकर छिलके उतार लें और फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक बड़ी कढ़ाही में पके हुए आम और कच्चे आम और चीनी को डालकर हल्की आंच पर पका ले। चीनी थोड़ी पिघलने लगे तो 2 कप पानी मिला ले, साथ ही 5 मिनट तक लगातार चलाते रहे।
अब कढ़ाही को ढक दें और 10 मिनट तक उबालें और फिर पानी को छान कर निकाल दें। इसे ठंडा होने के लिए रख दें। जो पल्प है उसे मिक्सर ग्राइंडर में डाले और ग्राइंड कर उसे दोबारा छान लें और जो अपने ठंडा होने के लिए रखा है उसमे मिला ले। अब चाहे तो फ्रूटी को गाढ़ा कर सकते है या हल्का पतला कर सकते है।
बस तैयार है फ्रूटी, इफ्तार के समय ठंडा – ठंडा निकलकर सर्व करें।
(Image/Pixabay)

