350 से अधिक लोगों ने निःशुल्क शिविर में विशेषज्ञों से परामर्श लिया
मेरठ। आईआईएमटी लाईफ लाईन हाॅस्पिटल की पाॅचवी वर्षगांठ के उपलक्ष आज रविवार को आयोजित निःशुल्क परामर्श शिविर में 350 से अघिक लोगों को परामर्श दिया गया। शिविर में आये लोगों को फिजिशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, लैप्रोस्कोपी एवं जनरल सर्जन, कान, नाक एवं गला रोग विशेषज्ञ, आयुर्वेद विशेषज्ञ एवं आहार विशेषज्ञ द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया गया। कैम्प में शुगर, ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेवल की जाॅच मुफ्त की गयी ।
शिविर में आये 350 से अधिक लोगों ने विशेषज्ञों से परामर्श लिया। जिसमें डाॅ0 धनवीर सिंह, फिजिशियन द्वारा 117 मरीजों, डाॅ0 अनिल तनेजा, हड्डी रोग विशेषज्ञ ने 81 मरीजों, डाॅ0 जगदीप सिंघल, कान, नाक एवं गला विशेषज्ञ ने 45 मरीजो, डाॅ0 राहुल शर्मा, लैप्रोस्कोपिक एवं जनरल सर्जन ने 42 मरीजों, डाॅ0 अलोक शर्मा, आयुर्वेद विशेषज्ञ ने 31 मरीजों, डा0 ज्योति सिंह, डायटीशियन ने 37 मरीजों को परामर्श दिया।
शिविर में आये सभी मरीजों को जाॅचो पर 50 प्रतिशत एवं आॅपरेशन पर 20 प्रतिशत तक की छूट दी गयी। सबसे अधिक लोगों ने 6000/-रूपये के टेस्ट मात्र 500/- रूपये में कराये जिसमें हार्ट, किडनी, थायराइड, शुगर, सीबीसी आदि सब टैस्ट शामिल थे ।
इस अवसर पर आई0आई0एम0टी0 लाईफ लाईन हाॅस्पिटल की मुख्य प्रबंधक डाॅ0 परमजीत रावत ने शिविर में आये सभी लोगों को हाॅस्पिटल की सुविधाओं से अवगत कराया। शिविर में आये सभी लोगो ने हाॅस्पिटल प्रबंधक को आगे भी ऐसे शिविर का आयोजन कराने का आग्रह किया। हाॅस्पिटल प्रबंधक ने शिविर को सफल बनाने वाले में योगदान देने वाले सभी डाॅक्टरों का आभार व्यक्त किया।
चिकित्सकों ने दिया परामर्श, स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
डाॅ0 धनवीर सिंह, फिजिशियन ने कैम्प में आये सभी मरीजों को शुगर एवं ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के परामर्श के साथ कोविड़ नामक महामारी के बारे में जागरूक किया एवं इससे कैसे बच सकते है के सम्बन्ध में विस्तार से समझाया। कोविड़ वैक्सीन बहुत अच्छी वैक्सीन है इसे सभी को लगवाना चाहिए जिससे आपका जीवन सुरक्षित रहे इस सम्बन्ध में सभी को समझाया।
डाॅ0 अनिल तनेजा, हड्डी रोग विशेषज्ञ ने घुटने, कमर, हाथ एवं पैर दर्द जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों की समस्याओं के निवारण के लिए कुछ दवाईयां एवं एक्सरसाईज करने का परामर्श दिया। जाॅच करने पर कुछ मरीजों में कैल्शियम की कमी पायी गयी ।
डाॅ0 जगदीप सिंघल, कान, नाक व गला रोग विशेषज्ञ ने कैम्प में आये मरीजों को बढ़ती बीमारी के कारण एवं उसके निवारण कैसे कर सकते है इस सम्बन्ध में विस्तार से बताया ।
डाॅ0 राहुल शर्मा, लैप्रोस्कोपिक व जनरल सर्जन ने कैम्प में आये सभी मरीजों को बवासीर, भगन्दर, नासूर, पाइलोनाइडल साइनस व गुदा कैंसर जैसे रोग और उनके निवारण के सम्बन्ध में विस्तार से समझाया ।
डाॅ0 आलोक शर्मा, आयुर्वेद विशेषज्ञ ने कैम्प में आये सभी मरीजों को आयुर्वेद द्वारा सभी बीमारियांें से कैसे दूर रह सकते है व आयुर्वेद के ईलाज के बारे में विस्तार से समझाया।
ज्योति सिंह, डायटीशियन ने कैम्प आये सभी मरीजों को जोड़ो के दर्द, बढ़ता वजन, बढ़ता कोलस्ट्रोल, बच्चों की हाईट न बढ़ना व बढ़ती उम्र में कमजोरी आदि समस्याओं एवं उनके निवारण को आहार द्वारा कैसे बचा जा सकता है के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

