Site icon Buziness Bytes Hindi

Roorkee fire case: चार लोगों की मौत के बाद जागी पुलिस, अवैध पटाखा गोदामों पर Raid

police raid

रुड़की। सोमवार को रुडकी में पटाखा फैक्टरी में आग लगने से हुए हादसे के बाद पुलिस ने आज मंगलवार को पटाखा गोदामों में छापामारी की है। पुलिस को सूचना मिली अभी भी कई गोदामों में अवैध तरीके से पटाखे रखे हैं।
जिसके बाद गंगनहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के कई गोदामों पर एक साथ छापेमारी की। पुलिस ने गोदामों से पुराने पटाखे बरामद किए हैं। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्या ने बताया कि गोदाम से पुराने और नए पटाखे बरामद हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है।


भारी मात्रा में पटाखे बरामद

वहीं, अवैध पटाखा फैक्टरी के बराबर के एक मकान से भी पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि कारोबारी ने चोरी.छिपे मकान में पटाखे रखे हुए थे। पुलिस पटाखों को लेकर मामले की जांच कर रही है।


चार लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि सोमवार को मोहल्ला कानूनगयान स्थित एक पटाखा फैक्टरी में आग लग गई थी। आग में दो नाबालिग सहित चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में कारोबारी और उसके भतीजे के खिलाफ देर रात मुकदमा भी दर्ज कर लिया।
पुलिस ने मंगलवार की सुबह पटाखा फैक्ट्री के आस-पास मकान में तलाशी ली तो भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए। बताया जा रहा है कि पुलिस पटाखों को पिकअप में भरकर ले गई। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version