फाउंडेशन लगा देगा आपके चेहरे की खूबसूरती पर चार चाँद, अपनाने होंगे ये टिप्स

लाइफस्टाइलफाउंडेशन लगा देगा आपके चेहरे की खूबसूरती पर चार चाँद, अपनाने होंगे...

Date:


फाउंडेशन लगा देगा आपके चेहरे की खूबसूरती पर चार चाँद, अपनाने होंगे ये टिप्स

न्यूज़ डेस्क : खूबसूरती की चाहत को पूरी करने के लिए महिलाऐं मेकअप का सहारा लेती है मेकअप में आप फाउंडेशन को अधिक इस्तेमाल करती हैं जो आपकी स्किन के लिए जरुरी भी होता है.

फाउंडेशन आपके मेकअप को सही रूप देने में मदद करता हैं और चहरे पर निखार लेकर आता है लेकिन अक्सर देखा गया हैं कि महिलाऐं फाउंडेशन को अपनी उँगलियों से इस्तेमाल करती हैं.

जो कि गलत होता हैं और आपका मेकअप खराब होने का डर बना रहता हैं अगर आप भी ऐसा ही करती हैं तो आपको बता देते हैं इसके क्या नुकसान हो सकते हैं. 

स्पंज का उपयोग

फाउंडेशन लगाने में स्पंज का उपयोग भी किया जा सकता हैं. यह इसे आसान बनाता हैं. इसके लिए एक स्पंज लें. इस पर फाउंडेशन लगाएं इस स्पंज को पूरे चेहरे पर लगाएं. इसे विशिष्ट जगहों जैसे टी ज़ोन (जिसमें माथा, नाक और ठोडी शामिल हैं) पर भी लगाया जा सकता है.

ब्रश का उपयोग

ब्रश की मदद से फाउंडेशन लगाने में आसानी होती हैं और रूप निखर कर आता हैं ब्रश को घुमाकर पाउडर फाउंडेशन को उठायें. अतिरिक्त पाउडर को निकाल दें इसे चेहरे पर हल्के हल्के गोलाकार दिशा में घुमाएं. फाउंडेशन को नीचे की ओर घुमाते हुए अंग्रेजी के अक्षर “एस” के आकार में लगाएं.

फाउंडेशन को मिलाएं

फाउंडेशन लगाते समय सावधानी बरतने की जरूरत होती हैं और इसे सावधानीपूर्वक मिलाना चाहिए इसे माथे से प्रारंभ करके पूरे चेहरे पर लगाएं. उसके बाद मिलाते समय पुन: गोलाकार दिशा में घुमाएं धब्बे और रेखाएं दिखनी नहीं चाहिए 

फाउंडेशन आपकी त्वचा के अनुसार होना चाहिए. पाउडर का उपयोग न करें क्योंकि इससे चेहरा बनावटी और अप्राकृतिक दिखेगा और आपका पूरा मेकअप बर्बाद हो जाएगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related