Forth Wave Covid: यह पाँच लक्षण दिखें तो समझें हैं कोविड से संक्रमित, जानें क्या

हेल्थForth Wave Covid: यह पाँच लक्षण दिखें तो समझें हैं कोविड से...

Date:

कोरोना ने इन दिनों फिर से अपनी जगह बनानी लोंगो के बीच शुरू कर दिया है, जिसे अब इसे चौथी लहर के रूप में देखा जा रहा है। दूसरी ओर यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि कोविड की यह चौथी लहर अगस्त महीने में पीक पर आ सकती है। वहीं इस दौरान बच्चों को इससे अधिक खतरा बताया जा रहा है, जिससे बच्चों को इस दौरान सुरक्षित रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। वहीं अगर आप भी घर से बाहर रहते हैं और आपको यह लक्षण नजर आते हैं, तो आपको तुरंत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। 

नये वैरियंट के ये है लक्षण- 
इस लहर के दौरान सबसे अधिक ध्यान देना होगा क्योंकि अगर समय रहते इसके लक्षणों को पहचान लेते हैं, तो जल्द ही इसके संक्रमण के प्रसार को रोका जा सकता है। वहीं इस वैरियंट के नये लक्षणों में मरीज को बुखार आना, गले में खराश रहना, खाँसी और सर्दी, त्वचा में जलन शामिल है। इसमें सामान्य से अधिक सर्दी होना, रुक-रुक करके तेज सिरदर्द होना, गला जाम होना, बोलने में अधिक दिक्कत होना, शरीर में दर्द रहना और बेचैनी जैसे लक्षण शामिल हैं। 

ऐसे करें बचाव- 
अगर इस दौरान आपको यह लक्षण नजर आते हैं, तो इस दौरान आप नियमित जीवनशैली को अपनाएं। इसके साथ ही इस लहर में बच्चों को खतरा ज्यादा है, इस वजह से उनके सोने, खाने एक निर्धारित समय हो, साथ ही उन्हें व्यायाम आदि चीजों की सलाह दें, जिससे उनकी इम्युनिटी मजबूत बनें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related