लखनऊ। पीलीभीत जनपद में सपा के पूर्व राज्यमंन्त्री हेमराज वर्मा के फोन पर टैक्स्ट मैसेज भेज कर जान से मारने की धमकी मिली है, जिसको लेकर हेमराज वर्मा के फोन पर आए नम्बर के टैक्स्ट मैसेज सहित पूर्व मंत्री ने sp से शिकायत कर अपनी जान को खतरा बताया है, पूर्वमंत्री का आरोप है कि किसी ने उन्हें साजिशन मैसेज किया है, जिसकी पुलिस को जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए।
Also Read : UP News : सपा अध्यक्ष अखिलेश को एक और झटका, अब पश्चिम के इस नेता ने छोड़ी साइकिल
आपको बता दे कि सपा सरकार में पूर्व राज्य मंत्री रहे हेमराज वर्मा को 7618583175 नंबर से उनके फोन पर आई किल यू का टेक्स्ट मैसेज भेज कर जान से मारने की धमकी मिली है जिसके बाद पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा सहम गए हैं और उनके समर्थकों के लगातार उनके पास फोन आने शुरू हो गए मामला सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में है पूरे मामले को लेकर पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने एसपी को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्यवाही की मांग की है।
आपको बता दें 2012 में बरखेडा विधान सभा से समाजवादी पार्टी से MLA चुनकर गए हेमराज वर्मा सपा सरकार में खाद्य एवं रसद विभाग का मंत्री बनाया गया। और सत्ता में जमकर राजनिति चमकाई, लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में विधानसभा का चुनाव हार गए , और bjp से किशनलाल राजपूत विधायक बने।
Also Read : UP News : मीट माफिया याकूब कुरैशी और उसके परिवार के खिलाफ दर्ज मामले में सुनवाई से हाईकोर्ट जज ने किया इंकार
उसके बाद 2019 में bjp सांसद वरुण गांधी के खिलाफ लोकसभा पीलीभीत सीट पर ताल ठोंकने के बाद भी करारी हार मिली, फिर 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा बरखेडा सीट से विधानसभा लड़े और एक बार फिर करारी हार का सामना करना पड़ा, इस बार इनकी विधानसभा सीट पर फिर bjp ने अपना परचम लहराया और स्वामी प्रवक्ता नंन्द यहां से MLA बने, इस चुनाव में सूत्रों की माने तो राज्यमंन्त्री का जिला संगठन में अंदर खाने से पार्टी के जिलाध्यक्ष नेताओ का विरोध भी है।

