- अनिल देशमुख गिरफ्तार करने से पहले ईडी ने आठ घंटे तक की पूछताछ
मुंबई। रिश्वत व मनी लाॅन्ड्रिंग मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में ईडी ने अनिल देशमुख से आठ घंटे तक पूछताछ की। पूर्व गृह मंत्री के जवाबों से संतुष्ट न होने पर ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अनिल देशमुख को आज कोर्ट में पेश किया जायेगा।
Read also: सीबीआई ने अनिल देशमुख के खिलाफ मामले में व्हीलर डीलर को किया गिरफ्तार
100 करोड़ रुपये के कथित रिश्वत-सह-जबरन वसूली रैकेट में मनी लाॅन्ड्रिंग कानून के तहत महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख से प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार रात तक पूछताछ की। एनसीपी नेता अनिल देशमुख को ईडी ने पांच बार समन जारी किया मगर उन्होंने अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं किया। महीनों तक गायब रहने वाले अनिल देशमुख ने खुद को गिरफ्तारी से बचाने के लिये सुप्रीम कोर्ट तक में गुहार लगायी। मगर बांबे हाईकोर्ट ने ईडी के समन को रद करने से इंकार कर दिया तो अनिल देशमुख के पास ईडी के समक्ष पेश होने के अलावा कोई और रास्ता नहीं था।
Read also: ईडी ने अनिल देशमुख के खिलाफ जारी किया लुकआउट सर्कुलर
गौरतलब है कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी नेता अनिल देशमुख पर मुंबई के जूनियर पुलिस अधिकारियों के जरिये पब, बार एवं रेस्टोरेंट से हर माह 100 करोड़ की वसूली का आदेश देने का आरोप लगाया था। अपने ऊपर लगे आरोपों के कारण अप्रैल में देशमुख को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था इस मामले में देशमुख के पीए कुंदन शिंदे और निजी सचिव संजीव पलांडे को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सोमवार को ईडी दफ्तर जाने से पहले देशमुख ने एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह आखिर कहां हैं का सवाल भी किया।

