S Jaishankar: मिस्र में बोले विदेश मंत्री जयशंकर,’ भारत कई देशों के लिए स्वास्थ्य का बड़ा केंद्र’

इंटरनेशनलS Jaishankar: मिस्र में बोले विदेश मंत्री जयशंकर,' भारत कई देशों के...

Date:

तेहरान। विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर इस समय मिस्र के दौरे पर हैं। उन्होंने मिस्र के साथ मजबूत संबंध और वहां के विदेश नीति मजबूत करने के साथ ही क्षेत्र में प्रतिष्ठित हस्तियों से मुलाकात की है। इस दौरान एस जयशंकर ने मिस्र में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की। उन्होंने भारत में मेडिकल हब और कोरोना के दौरान किए गए कामों के बारे में बात की।

विदेश मंत्री ने तेहरात और काहिरा में भारतीय समुदाय से कहा कि हमारे व्यापार संबंधों में बड़ा विकास यह है कि मिस्र ने भारत से गेहूं का आयात करना शुरू किया है। मिस्र के बारे में यह अच्छी बात है कि व्यापार दोनों पक्षों से उचित रूप से संतुलित रहा है। उन्होंने कहा कि मिस्र ने एक आईआईटी के साथ उद्यम स्थापित करने के बारे में इच्छा जताई है। जयशंकर ने कहा इस बारे में भारत में अपने शिक्षा मंत्री के साथ इस पर चर्चा करेंगे।

मिस्र में भारतीयों से बात करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, हमने कोविड के दौरान भारतीयों को घर वापस लाने का काम किया। यह आज का भारत बड़े काम करने में सक्षम है। आज साबित हो गया कि यह चुनौतियों का सामना कर सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद से स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं को और अधिक आगे बढ़ाया है। लाखों लोगों को कवर करने के लिए स्वास्थ्य प्रणाली आगे बढ़ी है। इसमें पिछले साल में करोड़ों लोगों न इसका लाभ लिया।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हम कई देशों के लिए स्वास्थ्य केंद्र हैं। जिसमें न केवल पड़ोसी देशों के लोग बल्कि खाड़ी, पूर्वी-अफ्रीका, मध्य एशिया से भारत में इलाज के लिए बड़ी संख्या में भारत आते हैं। उन्होंने कहा कि फार्मेसी के क्षेत्र में विश्व में भी हमारी प्रतिष्ठा बढ़ी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related