Breast Cancer Awareness Month: विश्व स्तन कैंसर माह में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन,महिलाओं के प्रश्नों का कैंसर विशेषज्ञ ने दिया जवाब

हेल्थBreast Cancer Awareness Month: विश्व स्तन कैंसर माह में जागरूकता कार्यक्रम का...

Date:

मेरठ। वर्ल्ड स्तन कैंसर माह के मौेके पर आज सेठ हीरालाला मित्थल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्तन कैंसर जागरूक अभियान एवं दीवाली समरोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं सेठ हीरालाल चैरिटेबल ट्रस्ट के चीफ ट्रस्टी डा0एसपी मित्थल रहे। कार्यक्रम का आयोजन डा0 उमंग मित्थल वरिष्ठ कैंसर सर्जन ने किया। इस कार्यक्रम में मेरठ कैंसर अस्पताल के डायेरक्टर डा0 उमंग मित्तल,सीईओ डा0 नलिनी मित्थल,सेठ हीरालाल मित्थल चैरिटेबल ट्रस्ट के चीफ ट्रस्टी डा0 एसपी मित्तल, फोर्टिस अस्पताल नोएडा के कैंसर विभाग की एचओडी एवं रेडिएशन आन्कोलाजिस्ट डा0 तृप्ति सक्सेना,डा0 आशीष जैन,डा0 मीतू नेहरा, डा0 आशा आनंद, वंदना जी,ममता दीक्षित और प्रमिला दीक्षित आदि उपस्थित रही।

Breast Cancer Awareness Month

कार्यक्रम में मेरठ कैंसर अस्पताल के डायरेक्टर और वरिष्ठ कैंसर सर्जन डा0 उमंग मित्तर ने ब्रैस्ट कैंसर से बचाव और इसके प्राथमिक लक्षणों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कैंसर संबंधी प्रश्न किए जिसका उत्तर डा0उमंग मित्तल ने दिया। कैंसर सर्वाइवर डा0 मीतू नेहरा ने लाइफ आफ्टर कैंसर,मैंटेन मेंटल और फीजिकली पर अपना व्याख्यान दिया। इसके बाद गुलाबी रंग के गुब्बारे हवा में छोड़े गए। डा0 उमंग मित्तल ने कहा कि भारत में हर साल दो लाख नए स्तर ककैंसर के मरीज बढ़ते हैं। इसके अलावा हर साल स्तन कैंसर ने एक से सवा लाख पीड़ितों की मृत्यु भी हो जाती है। उन्होंने बताया कि स्तन कैंसर से होने वाली मृत्यु का कारण है कि इसका देर से पता लगना या फिर इसके बारे में लापरवाही करना। उन्होंने बताया कि अगर मरीज सही समय में आकर अपना इलाज कराए तो उनकी जान बच सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related