Force IX ने मैक्सिमम सिटी में किया अपना विस्तार !

बिज़नेसForce IX ने मैक्सिमम सिटी में किया अपना विस्तार !

Date:

Akshay Kumar के इस एथलेजर लेबल ने मुंबई में अपने फ्लैगशिप स्टोर को किया लॉन्च

नोएडा : इस साल जनवरी में एक नए सिरे से परिभाषित अपने एथलेजर-वियर लेबल के ‘सॉफ्ट लॉन्च’ के बाद अब बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार मुंबई के ‘क्वीन ऑफ द सबअर्ब्स’, बांद्रा में फोर्स IX के फ्लैगशिप बुटीक को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

चहल-पहल वाले लिंकिंग रोड के शॉपिंग डिस्ट्रिक्ट के बीचों बीच स्थित, 1,800 वर्ग फुट में फैला यह स्टोर नेशंस फोर्सेज द्वारा उपयोग किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के बूट कैम्प्स एवं ट्रेनिंग कैम्प्स से प्रेरित है और कुछ इस तरह से डिज़ाइन किया गया है, जहां पर फॉर्म फंक्शन के साथ मिलकर, स्पेस को एक अलग पहचान तथा कैरेक्टर प्रदान करता है। फोर्स IX का यह नया स्टोर पहला फिजिकल एड्रेस वाला स्टोर है जो कि मुंबई के लिए एक फ्लैगशिप स्टोर के रूप में काम करेगा, साथ ही पूरे शहर में फैशन-फ़ॉरवर्ड पेट्रोनस अर्थात संरक्षकों को एक नए सिरे से परिभाषित एथलेजर वियर प्रदान करेगा।

ग्रिटी एवं रगेड एस्थेटिक्स को ध्यान में रखते हुए, जिसकी उम्मीद एक मिलिट्री ट्रेनिंग बूट कैम्प्स से की जा सकती है, स्टोर के डिजाइन को जानबूझकर रफ़ एवं इंडस्ट्रियल के मुताबिक रखा गया है, जिससे रस्टिक एलिमेंट्स फिनिश्ड के साथ एक शानदार लुक को हासिल किया जा सके। ड्यूरेबिलिटी और वर्सेटिलिटी के साथ ब्रांड के तमाम मेसेजेस को सुचारु तरीके से पहुंचाने के लिए स्टोर के फ्लोर को टेक्सचरड रबर के द्वारा बनाया गया है। इसके साथ ही स्टोर में उपयोग किये जाने वाले फिक्सचर पूरी तरह से कनवर्टिबल हैं तथा आवश्यकतानुसार नए डिजाइन और डिस्प्ले की स्टाइल के अनुरूप आसानी से ढल सकते हैं। इसके अतिरिक्त, अक्षय कुमार जिन्हे फिटनेस के प्रति काफी लगाव है, को ध्यान में रखते हुए, स्टोर के ट्रायल रूम में एक फुल- ब्लोन रॉक-क्लाइम्बिंग वॉल को भी फीचर किया गया है।

इमर्सिव तथा इंटरैक्टिव शॉपिंग एक्सपीरियंस के लिए, फोर्स IX के मुंबई फ्लैगशिप स्टोर में एक ऑगमेंटेड रियलिटी वॉल तथा विशाल हैंड -पेंटेड म्यूरल भी मौजूद है जिसे विभिन्न आर्टिस्टों द्वारा सहयोगात्मक रूप से पेंट किया गया है, जो ब्रांड के एथोस को रेखांकित करता है और दर्शाता है कि फैशन सभी के लिए एक है साथ ही फोर्स IX में जीवन के विविध क्षेत्रों से सम्बंधित लोगों के लिए उनकी इसे उनकी भावनाओं के अनुरुप तैयार किया गया है!

‘फोर्स IX ब्लू’ में डूबा – फोर्स IX का आइकॉनिक ब्रांड कलर है, जो भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के अशोक चक्र में भी पाया जाता है – साथ ही जो भारत की आध्यात्मिकता के साथ-साथ सत्य, सदाचार, धर्म और प्रगति की तरफ निरंतर मूवमेंट का भी प्रतिनिधित्व करता है, यह नया स्टोर दिखने में वाकई काफी आइकोनिक होने के साथ -साथ रिटेल एक्सपीरियंस के मामले में भी सबसे अलग है।

ब्रांड के इस पहले फ्लैगशिप स्टोर के लॉन्च के बारे में बात करते हुए, फोर्स IX के पीछे के विजिनरी और को- फाउंडर अक्षय कुमार कहते हैं कि, “फोर्स IX के पीछे का हमारा पूरा आईडिया एक ऐसे ब्रांड को बनाना था जो कि स्टाइल और आराम को पूरा ध्यान रखता हो। जब हमने इस ब्रांड पर काम करना शुरू किया, तो हमें कम ही पता था कि यह हमारे लिए इतना महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाएगा और कुछ ही महीनों के इस अथक परिश्रम के बाद, मुझे फोर्स IX का पहला फ्लैगशिप स्टोर लॉन्च करने पर बेहद गर्व है, इसके साथ ही मेरा मानना ​​है कि यह केवल एक शॉपिंग एक्सपीरियंस न होकर लाइफ स्टाइल एक्सपीरियंस है। मुझे पूरी आशा है कि फोर्स IX का यह फ्लैगशिप स्टोर हमारे पेट्रोन्स को प्रोडक्ट और रिटेल एक्सपीरियंस के माध्यम से मेरे लाइफस्टाइल की एक छोटी सी झलक प्रदान करेगा।”

इसी पर आगे जोड़ते हुए, ब्रांड के लॉन्च को लेकर बात करते हुए, फोर्स IX की पैरेंट कंपनी, 9 एएम वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के को- फाउंडर श्री मनीष मंधाना कहते हैं, फोर्स IX ब्रांड को बहुत सोच-विचार, गहन शोध एवं अद्वितीय भावनाओं के साथ तैयार किया गया है। इसके साथ ही मुझे पूरी उम्मीद है कि मुंबई में ब्रांड का यह फ्लैगशिप स्टोर हमारे पेट्रोन्स के लिए एक नए सिरे से परिभाषित एथलेजर वियर की खरीदारी करने का एक महत्वपूर्ण ‘डेस्टिनेशन’ बन जाएगा, जिसमे तमाम डिटेल्स को बड़ी बारीकी के साथ क्रिएट तथा एक उद्देश्य के साथ क्यूरेट किया गया है।”

“इसके साथ ही हमें आपको यह सूचित करते हुए भी बेहद गर्व महसूस हो रहा है कि फोर्स IX के द्वारा की जाने वाली प्रत्येक बिक्री से प्राप्त आय का एक हिस्सा ‘भारत के वीर’, जो कि भारत के शहीदों के परिवारों को सपोर्ट करने वाला एक संगठन है, को दिया जाएगा। इसके अलावा जब भी कोई फ़ोर्स IX से खरीदारी करता है, तो वे न केवल कपड़े खरीदते और पहनते है, बल्कि देश के गौरव को भी धारण करते हैं!”

फोर्स IX का यह नया फ्लैगशिप स्टोर ग्राहकों को ब्रांड के तमाम प्रोडक्ट्स की कम्पलीट रेंज पेश करेगा, जिसमें टी-शर्ट, शर्ट, स्वेटशर्ट, हुडी, जैकेट, पोलो टी-शर्ट्स, डेनिम, चिनोस, जॉगर्स, शॉर्ट्स एवं नाइटवियर शामिल हैं। इसके अलावा जल्द ही आने वाले समय में कैप्स, बेल्ट्स, ट्रैवल एक्सेसरीज, शूज और घड़ियां जैसे एक्सेसरीज की रेंज भी इस नए स्टोर में उपलब्ध होगी।

फोर्स IX के कलेक्शंस में पाए जाने वाले डिजाइन जो कि इस नए स्टोर में पेश किए जाएंगे, आर्म्ड फोर्सेज के एस्थेटिक्स से प्रेरित हैं और इन्हे न्यू- ऐज सेंसिबिलिटीज़ में तब्दील करते हैं,जो कि जेन-जी पीढ़ी को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। इसके अलावा ब्रांड का उद्देश्य ऐसा स्टाइल क्रिएट करना है जो कि न केवल यूनिक हो बल्कि सहज और वर्सेटाइल होने के साथ साथ, ब्रांड का एक मूल में भी निहित हो।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related