कार खरीदते समय इस नियम का करें पालन, नहीं होगा नुक्सान

बिज़नेसकार खरीदते समय इस नियम का करें पालन, नहीं होगा नुक्सान

Date:

इस समय हर तरह की कार पर बाजार में अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है. सभी बड़ी कार कंपनियां ईयर एंड ऑफर लेकर आई हैं जिनमें डिस्काउंट के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है तो ऐसे में बड़ी संख्या में कार खरीदना पसंद करेंगे। आम तौर लोग लोन पर कार खरीदना ही पसंद करते हैं. कार लोन के लिए आकर्षक ब्याज दरों पर कई बैंक और एनबीएफसी कार ऑफर्स लाते हैं। कार लोन लेते समय अक्सर लोगों के मन में इस तरह के कई सवाल होते हैं कि मुझे कितना लोन लेना चाहिए? किस अवधि के लिए लोन लेना उचित रहेगा? बैंक से महंगी कार खरीदनी चाहिए या नहीं? ये ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब आपको आसानी से नहीं मिलते. लेकिन ऐसे सारे सवालों के जवाब 20/4/10 के नियम में छिपे हैं।

बता दें कि कार लोन लेते समय 20/4/10 नियम काम आता है। इस नियम से आपको पता चलता है कि कितनी रकम के लिए कितनी अवधि का कार लोन लेना चाहिए। इस नियम के मुताबिक आप तभी कार खरीद सकते हैं जब आप ये तीन शर्तें पूरी करते हों. पहली, इस नियम के मुताबिक कार खरीदते समय आपको कम से कम 20 फीसदी या उससे ज्यादा का डाउन पेमेंट करना चाहिए. यदि आप ऐसा कर सकें तो नियम की पहली आवश्यकता पूरी हो गयी। दूसरी शर्त, 20/4/10 नियम कहता है कि ग्राहकों को 4 साल या उससे कम अवधि के लिए कार लोन लेना चाहिए। यानी लोन की अवधि अधिकतम 4 साल होनी चाहिए. ऐसे में आपको वही कार खरीदनी चाहिए जिसका लोन आप 4 साल के अंदर चुका सकें। और तीसरी शर्त, 20/4/10 नियम कहता है कि आपकी कुल परिवहन लागत (कार ईएमआई सहित) आपके मासिक वेतन के 10 प्रतिशत से कम होनी चाहिए। ईएमआई के अलावा, परिवहन लागत में ईंधन और रखरखाव खर्च भी शामिल है। अब आपको वही कार खरीदनी चाहिए जिसमें आप ये तीनों जरूरतें पूरी कर सकें।

इसके अलावा कार खरीदने के समय आपको इन टिप्स का पालन करना चाहिए। जितना संभव हो उतना ज़्यादा डाउन पेमेंट करें. बेस मॉडल को अपग्रेडेड मॉडल पर प्राथमिकता दें क्योंकि यह सस्ता पड़ेगा। अपनी वर्तमान कार को लंबे समय तक रखें और नई कार के लिए बचत करें। नई कार खरीदने के बजाय आप पुरानी कार भी खरीद सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...