अच्छी बॉडी सभी को चाहिए होती है, लोग अच्छी फिजीक के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ सप्लीमेंट्स और दवाइयों का इस्तेमाल करते है | हालांकि, ऐसे बनाई हुई फिजीक ज्यादा नहीं टिकती और साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं।
रोज जिम में कम से कम 45 मिनट एक्सरसाइज करना जरूरी है, जिम नहीं जा सकते तो घर में योग या एक्सरसाइज करके अच्छी नेचुरल बॉडी बना सकते हैं। वक्त की कमी है, तो रोज 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें।
Read also: Weight Loss Tips: डाइटिंग और एक्सरसाइज के बिना करे अपने वजन को कम, इन टिप्स को करे फॉलो
नेचुरल बॉडी के लिए प्रोटीन वाली हेल्दी डाइट लें, ऐसा करने से बॉडी को अच्छा शेप मिलता है। आप प्रोटीन के लिए पनीर, चिकन, ड्राई फ्रूट्स, दूध, अंडा, सोयाबीन, दाल, चने और दही खा सकते है | इसके अलावा हरी सब्जियां भी बॉडी को फिट रखती हैं |
डाइट प्लान कितना भी अच्छा हो लेकिन नशे का सेवन करेंगे तो नेचुरल बॉडी नहीं बनेगी। सिगरेट, गुटखा, शराब, बियर जैसी सभी चीज़ों से दूर रहे, क्योकि ये चीजे बॉडी को अंदर से खोखला बनाती हैं |
Read also: वजन घटाना चाहते है तो प्रतिदिन 15 मिनट करें ये एक्सरसाइज
नेचुरल बॉडी के लिए रनिंग और जॉगिंग जरूरी है, दौड़ने से बॉडी शेप में आती है | अगर आप मोटे हैं या पेट बाहर निकला है, तो रनिंग से इसे कम कर सकते है | रनिंग करना बेहद फायदेमंद है।

