Flipkart Big Saving Days सेल 20 जनवरी से होगी शुरू, मिलेंगे कई आकर्षक ऑफर्स

टेक्नोलॉजीFlipkart Big Saving Days सेल 20 जनवरी से होगी शुरू, मिलेंगे कई...

Date:


Flipkart Big Saving Days सेल 20 जनवरी से होगी शुरू, मिलेंगे कई आकर्षक ऑफर्स

 ई-काॅमर्स वेबसाइट Flipkart ने अपने यूजर्स के लिए ‘Big Saving Days Sale’ की घोषणा कर दी है। यह सेल 20 जनवरी से शुरू होगी और 24 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान यूजर्स स्मार्टफोन से लेकर इलेक्ट्राॅनिक्स तक कई डिवाइसे को कम कीमत और ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है। 

Flipkart Big Saving Days Sale में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इस सेल में यूजर्स को 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट प्राप्त करने का मौका मिलेगा। लेकिन इसका लाभ केवल एचडीएफसी बैंक के कार्ड से ईएमआई ऑप्शन का चयन करने पर ही उठाया जा सकता है। साथ ही यूजर्स अगर कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो उस पर नो कोस्ट ईएमआई विकल्प और एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी उठाया जा सकता है। एक्सचेंज ऑफर के तहत स्मार्टफोन को बेहद ही कम कीमत में खरीदा जा सकता है। 

Flipkart पर दी गई जानकारी के अनुसार Flipkart Plus यूजर्स के लिए ये सेल एक दिन पहले यानि 19 जनवरी को रात 12 बजे शुरू होगी। अगर आप भी Flipkart Plus यूजर्स हैं तो एक दिन पहले शुरू होने वाली इस सेल में हिस्सा ले सकते हैं। प्लस यूजर्स के पास फ्री एंड फास्ट डिलीवरी का भी लाभ उठाया जा सकता है।

Flipkart Big Saving Days Sale में यूजर्स को Apple iphone XR, Samsung Galaxy F41, Moto G 5G और Samsung S20+ जैसे स्मार्टफोन को कम कीमत में खरीदने का मौका मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन पर मिलने वाले डिस्काउंट का खुलासा नहीं किया है। स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट का कंपनी सेल शुरू होने के दौरान ही करेगी। इलेक्ट्राॅनिक्स और एक्सेसरीज पर 80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट प्राप्त किया जा सकता है। वहीं टीवी पर 75 प्रतिशत तक का डिस्काउंट उपलब्ध होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

हैदराबाद में पत्नी की बेरहमी से हत्या, झगड़े के बाद पति ने कथित तौर पर काटा गला

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक सनसनीखेज हत्या का...

आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पताल कैसे खोजें? पूरी प्रक्रिया समझें

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) का लाभ...

आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कैसे करें? पूरी प्रक्रिया समझें

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत...