सूरत में पांच मंज़िला इमारत गिरी, मलबे से सात शव बरामद

नेशनलसूरत में पांच मंज़िला इमारत गिरी, मलबे से सात शव बरामद

Date:

गुजरात के सूरत में एक पांच मंजिला इमारत के ढह जाने से कई लोगों की मौत हो गयी है, मलबे से अबतक सात शव बरामद किए गए हैं, बचाव कार्य जारी है, अभी कुछ और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गयी है, NDRF की टीम ने मलबे से एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है.

सूरत के मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारीक ने बिल्डिंग कोलैप्स के बारे में बताते हुए कहा कि शनिवार दोपहर करीब 3:55 बजे सूरत अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं को पांच मंजिला इमारत के ढहने की सूचना मिली। प्रशासन के साथ करीब 20 अग्निशमन अधिकारी मौके पर पहुंचे। हमने पूरी रात तलाशी एवं बचाव अभियान चलाया।” मुख्य अग्निशमन अधिकारी पारीक ने कहा कि मलबे से एक महिला को सुरक्षित बचा लिया गया है और कुल सात शव बरामद किए गए हैं।

उन्होंने कहा, “ऑपरेशन के दौरान हमें मलबे के नीचे से एक महिला की आवाज सुनाई दी। मलबा निकालने के बाद दमकलकर्मियों ने उसे सुरक्षित बचा लिया। हमने तलाशी अभियान जारी रखा और अब तक सात शव बरामद किए हैं।” मुख्य अग्निशमन अधिकारी पारीक ने कहा कि किसी और के लापता होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा, “हालांकि, तलाशी अभियान अभी भी जारी है।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...