Yamuna Expressway Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में 5 की मौत, तीन गंभीर

उत्तर प्रदेशYamuna Expressway Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में 5 की मौत,...

Date:

Yamuna Expressway Road Accident: यमुना एक्सप्रेस वे पर ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना इलाके में ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ जाते समय आज शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर है।

यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली से झारखंड के लिए इको कार से निकले

यूपी के गौतमबुद्धनगर में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। जबकि तीन की हालत गंभीर है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा जाते समय शुक्रवार देर रात करीब एक बजे अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मारी।
बताया गया है कि, हादसे का शिकार होने वाला परिवार दिल्ली का है। पीड़ित लोग झारखंड के निवासी थे। कार सवार शनिवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली से झारखंड के लिए इको कार से निकले थे।

जीरो पॉइंट से 25 किलोमीटर पर अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मारी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सभी आठ लोगों को जेवर कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। तीन लोगों को हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों को आईसीयू में भर्ती कराया है।

झारखंड के पलामू के थाना हुसैनाबाद के जपला कचरा गांव के निवासी

मृतकों में उपेंद्र बैठा पुत्र रामप्रीत बैठा निवासी जेजे कॉलोनी फेस- 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली, बिजेंद्र बैठा पुत्र रामप्रीत बैठा निवासी जेजे कॉलोनी फेस- 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली, कांति देवी पत्नी बिजेंद्र बैठा, निवासी जेजे कॉलोनी फेस- 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली, ज्योती पुत्री बिजेंद्र बैठा , निवासी जेजे कॉलोनी फेस- 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली, सुरेश पुत्र श्रीकांत कामत बैठा निवासी जेजे कॉलोनी B2 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली शामिल हैं। ये सभी मूल रूप से झारखंड के पलामू के थाना हुसैनाबाद के जपला कचरा गांव के निवासी थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related