Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand Corona Update: संक्रमण से पांच महीने के बच्चे की मौत, कोरोना ने पकड़ी रफ्तार

corona

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। उत्तराखंड के सभी जिलों में अब कोरोना के केस मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड में कोरोना के 141 मरीज पाए गए हैं। सैंपल जांच के आधार पर प्रदेश की संक्रमण दर 15 प्रतिशत से अधिक पहुंच गई है। आज शुक्रवार को संक्रमण से पांच महीने के बच्चे की मौत हो गई।

मेडिकल कॉलेज में सुशीला तिवारी अस्पताल में पांच माह के कोरोना संक्रमित एक बच्चे की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि बच्चे निमोनिया समेत अन्य शारीरिक दिक्कत भी थी। करीब सात माह बाद कोरोना से किसी की मौत हुई है।

141 लोग मिले संक्रमिण, मरीजों की संख्या 348 पहुंची

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। 24 घंटे के भीतर 141 लोग संक्रमित पाए गए। सैंपल जांच के आधार पर प्रदेश की संक्रमण दर 15 प्रतिशत से अधिक है। अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 348 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे के भीतर कुल 939 सैंपलों की जांच की गई। जबकि 141 लोग संक्रमित मिले हैं।

इनमें देहरादून में 64, नैनीताल में 21, पौड़ी में 10, ऊधमसिंह नगर में 12, हरिद्वार में 9, चंपावत व अल्मोड़ा में 7-7, बागेश्वर में 6, चमोली व पिथौरागढ़ में 2-2, टिहरी जिले में 1 संक्रमित मिला है। 158 संक्रमित ठीक हुए हैं। वर्तमान में 348 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से अधिकतर संक्रमित होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे हैं।

Exit mobile version