Meerut Corona News Update: मेरठ में एक दिन में मिले कोरोना के 11 सं​क्रमित, होम आइसोलेशन में 57 मरीज

हेल्थMeerut Corona News Update: मेरठ में एक दिन में मिले कोरोना के...

Date:

मेरठ। मेरठ में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ने लगा है। मेरठ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11 मरीज मिले हैं। वहीं होम आइसोलेशन में 57 मरीज इलाज करा रहे हैं। जबकि कोरोना के सात मरीज अस्पताल में भर्ती है। इस समय जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या 64 है। कोरोना के 820 सेंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिनमें से 670 सेंपलों की जांच हो सकी। इनमें 11 सेंपल कोरोना संक्रमित निकले हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 

चिकित्सकों ने लोगों को आगाह किया है कि वायरस को हल्के में नहीं ले। ये वहीं कोरोना वायरस है जो मई-जून 2020 और सितंबर। अप्रैल-मई 2021 को मेरठ में अपना कहर दिखा चुका है। लोगों की लापरवाही के कारण एक बार फिर से कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क आज भी बहुत जरूरी है। हाथ बार-बार साफ करने और भीड़ व अस्पतालों में बेवजह से आने जाने को बंद करने की बात कही है। इस समय कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। 

Read also: Monkeypox Alert: मंकी पॉक्स की आहट से चौकन्ना हुई योगी सरकार, बीमारी की जिला स्तर पर तैयारी शुरू

सांस और छाती रोग विशेषज्ञ डा. वीरोत्तम तोमर का कहना है कि टीकाकरण से संक्रमण कमजोर पड़ तो गया है लेकिन वायरस में बदलाव से बीमारी बढ़ी है। कोरोना वायरस में हल्का बदलाव एंटीजेनिक ड्रिफ्ट देखा जा सकता है। मेरठ मेडिकल कालेज के माइक्रोबायोलोजिस्ट डा0 अमित गर्ग ने बताया कि फिलहाल ओमिक्रान वायरस ही संक्रमण फैला रहा है। इससे बुखार, सर्दी, पेट दर्द,खांसी,हाथ पैर में दर्द के अलावा थकान जैसे लक्षण उभर रहे हैं। मेडिकल कालेज मेडिसिन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार वायरल बुखार में ऐसे लक्षण उभरे हैं। ऐसे में हर मरीज की जांच जरूरी है। 

कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों के फेफड़ों पर गहरा असर पड़ा था। इन्फ्लामेटरी मार्कर बढ़ने और साइटोकाइन स्टार्म के चलते बड़ी संख्या में मरीजों की जान गई थी। कोरोना संक्रमण उभरने के पांचवें से सातवें दिन के बीच मरीज की सांस फूली थी,जिसके बाद उन्हें हाई फ्लो नेजल कैनुला पर रख आक्सीजन देना पड़ रही थी। लेकिन ओमिक्रान में वायरस सांस की नली में नहीं पहुंच रहा है। कोरोना संक्रमण कई महीने के बाद फिर से बढ़ रहा है। इससे पहले शनिवार को आठ और रविवार को सात नए संक्रमित ​मरीज मिले थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...