लखनऊ। आज सुबह हुए दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बेला- बिधूना मार्ग पर हुई। जिसमें सुबह दर्दनाक हादसे हुए। एक रोडवेज बस और कार की भिड़ंत में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में पांच लोग घायल हो गए। वहीं एक अन्य सड़क दुर्घटना में दिबियापुर मार्ग पर वैन पलटने से एक की मौत और तीन घायल हो गए। दोनों की सड़क हादसों में कुल पांच की मौत और आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना भर्ती कराया लेकिन हालत गंभीर देख उनकेा सैफई रेफर कर दिया गया।
Read also: क्रांसिग रिपब्लिक की छठीं मंजिल से ड्रिप्रेशन की शिकार महिला नीचे गिरी
पहला हादसा बेला-बिधूना मार्ग पर रांग साइड से आ रही रोडवेज बस ने सामने से आ रही कार में जोरदार टक्कर मारी। जिससे कार में सवार नौ लोग में चालक सहित चार ने मौके पर दम तोड़ दिया। चारों लाशों और घायलों को किसी तरह क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार इटावा के उघरपुरा थाना लवेदी निवासी जोगेश, जगत सिंह,दीपू, प्रेमकुमार, कल्लू की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि हादसे में चालक शैलेंद्र, गीता पत्नी पप्पू व सुशीला पत्नी बाबूराम और आठ साल का गोलू पुत्र दीपू की मृत्यु हो गई।
कार में सवार लोग कन्नौज से गंगा स्नान करके घर वापस लौट रहे थे। वहीं हादसे के बाद चालक-परिचालक बस भाग गए। दूसरी घटना बेला-दिबियापुर मार्ग पर पूर्वा रावत गांव के पास हुई। जिसमें एक वैन पलटने से एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। मृतक की शिनाख्त के आधार पर उसके परिजनों को इसकी सूचना दी गई। जानकारी के बाद मौके पर चीख पुकार मची हुई है।

