First Water ATM: इस जिले में लगा पहला वाटर एटीएम, लोगों को मिलेगा फ्री में शुद्ध पानी

उत्तर प्रदेशFirst Water ATM: इस जिले में लगा पहला वाटर एटीएम, लोगों को...

Date:

नोएडा। जिले में शुद्ध और स्वच्छ पानी के लिए पहला वाटर एटीएम लगाया गया है। जिसमें लोगों को फ्री में शुद्ध और साफ पानी मिल सकेगा। ये वाटर एटीएम जिले के सेक्टर 21ए के पास स्टेडियम में लगाया गया है। इसका उद्घाटन नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने किया। उन्होंने कहा कि नोएडा स्टेडियम में प्रतिदिन लोग सुबह और शाम टहलने के लिए आते हैं। ऐसे में इन हजारों लोगों की सेहत को ध्यान में रखकर ही ये वाटर एटीएम लगाया गया है। इससे को शुद्ध और साफ पानी उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने बताया कि यह वाटर एटीएम पायलेट प्रोजेक्ट के तहत लगाया गया है। अभी शहर में और अन्य स्थानों पर इस तरह के वाटर एटीएम लगाए जाएंगे।

Also Read : पूर्व बसपा MLC Haji Iqbal का तीसरा बेटा गिरफ्तार,125 करोड की संपत्ति कुर्क

वाटर एटीएम के उद्घाटन के बाद सीईओ रितु माहेश्वरी ने कहा कि इस एटीएम में पैसों की जरूरत नहीं होती है। ये मैन्युअल बेस्ड एटीएम होते हैं जिसमें गिलास रखने के बाद एक बटन दबाना होता है और इसके बाद पानी आने लगता है। इस वाटर एटीएम में ठंडा और नार्मल दोनों तरह का पानी निकलेगा। इसमें ठंडे पानी के लिए ठंडे का बटन दबाना होगा। पानी लेने के बाद बंद के बटन पर क्लिक करना होगा। सीईओ ने बताया कि सीएसआर के तहत एटीएम को लगाया है। इसको लगाने में 3.50 लाख रुपए का खर्च आया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related