First Electric Powered Aircraft: हवाई सफर के नए युग की शुरूआत,बिजली से चलने वाले पहले विमान की सफल उड़ान

नेशनलFirst Electric Powered Aircraft: हवाई सफर के नए युग की शुरूआत,बिजली से...

Date:

नई दिल्ली। हवाई जहाज सफर के नए युग की शुरूआत हो चुकी है। इसे हवाई सफर में क्रातिकारी कदम बताया जा रहा है। पूरी तरह से बिजली से चलने वाले दुनिया के पहले जहाज एलिस ने अपनी पहली उड़ान सफलता पूर्वक पूरी कर ली है। ग्रांट काउंटी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह 7ः10 बजे बिजली से चलने वाले विमान ने उड़ान भरी और यह 3500 फुट की ऊंचाई पर आठ मिनट तक उड़ान भरता रहा।  इस विमान को एविएशन एयरक्राफ्ट द्वारा तैयार किया गया है। इस खास विमान को उन हवाई अड्डों से संचालित किया जा सकेगा। जिन्हें शोर और प्रतिबंधित संचालन घंटों के कारण फिलहाल वाणिज्यिक उड़ानों के लिए उपयोग नहीं किया जा रहा।

एविएशन अध्यक्ष और सीईओ ग्रेगरी डेविस ने बताया कि आज हम हवाई सफर के नए युग की ओर निकल लिए हैं। हमने एलिस की अविस्मरणीय पहली उड़ान के साथ आकाश को भी अब सफलतापूर्वक विद्युतीकृत कर दिया है। लोग अब सस्ती, स्वच्छ और टिकाऊ नागरिक उड़ानों का आनंद ले सकेंगे। इससे हवाई जहाज के यात्री किराए में जबरदस्त कमी आएगी। बिजली से चलने वाले विमान को तीन मॉडलों में पेश किया गया है। पहला मॉडल 9 सीटर यात्री विमान है। दूसरा मॉडल 6 सीटर एग्जीक्यूटिव केबिन और ई कार्गाे विमान है। यात्री विमान 1134 किलो का है तो कार्गाे विमान 1179 किलो अधिकतम भार के साथ उड़ने में सक्षम है। बिजली से उड़ान भरने वाले विमानों की सफलता के साथ ही आगे अधिक भार वाले विमानों को भी उड़ाया जा सकेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...