DRDO की Anti-Covid drug 2-DG लॉन्च

फीचर्डDRDO की Anti-Covid drug 2-DG लॉन्च

Date:


DRDO की Anti-Covid drug 2-DG लॉन्च

नई दिल्ली: DRDO द्वारा डेवलेप की गई दवाई 2-DG अब अस्पतालों में उपलब्ध होगी, जो मरीजों को कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने में मदद करेगी. सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मौजूदगी में इसे लॉन्च किया गया.

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने हैदराबाद की डॉ. रेड्डी लैब्स के साथ मिलकर एक दवाई पर काम किया, जिसका नाम 2-डिऑक्सी-डी-ग्लूकोज यानी 2-DG दिया गया है. करीब एक साल की मेहनत के बाद ये दवाई बनी है, जिसे सोमवार को अस्पतालों, आम लोगों के लिए जारी कर दिया गया है.

इस दवाई को लेकर DRDO और सरकार द्वारा जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक यह अस्पताल में भर्ती मरीजों की तेजी से रिकवरी करने में मदद करती है और बाहर से ऑक्सीजन देने पर निर्भरता को कम करती है. अधिक मात्रा में कोविड मरीजों के 2-DG के साथ इलाज से उनमें RT-PCR नेगेटिव रिजल्ट देखा गया.

Read also: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पोस्टर मामला, FIR रद्द करने की मांग

ऐसे में दावा है कि यह दवा कोविड-19 से पीड़ित लोगों के लिए काफी फायदेमंद होगी. देश में जिस तरह कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी हो गई थी, उस मोर्चे पर भी ये कारगर साबित हो सकती है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...