पोप फ्रांसिस ने की पहले अफ्रीकी अमेरिकी कार्डिनल की नियुक्ति

इंटरनेशनलपोप फ्रांसिस ने की पहले अफ्रीकी अमेरिकी कार्डिनल की नियुक्ति

Date:


पोप फ्रांसिस ने की पहले अफ्रीकी अमेरिकी कार्डिनल की नियुक्ति

रोम: कैथोलिक चर्च के इतिहास में पहली बार इसके शीर्ष पद पर एक अफ्रीकी अमेरिकी व्यक्ति की नियुक्त की गई है।

पोप फ्रांसिस ने कैथोलिक चर्च के शीर्ष पदों पर अफ्रीकी अमेरिकी व्यक्ति विल्टन ग्रेगरी समेत 12 अन्य नये कार्डिनलों की नियुक्ति की है।

रिपोर्ट के अनुसार वेटिकन के सेंट पीटर्स बेसिलिका में शनिवार को आयोजित समारोह में पोप फ्रांसिस ने 13 नये कार्डिनलों की नियुक्ति की और इस दौरान उन्हें अंगूठी और पारंपरिक लाल टोपी सौंपी।

विल्टन ग्रेगरी कॉलेज ऑफ कार्डिनल्स के लिए नियुक्त होने वाले पहले अफ्रीकी अमेरिकी व्यक्ति बन गये हैं। वह मई 2019 से आर्कडीओसीस ऑफ वाशिंगटन के आर्कबिशप के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related